टीम इंडिया के 5 दिग्गज खिलाड़ियों का करियर खत्म? 2026 में ले सकते हैं संन्यास; BCCI बार-बार कर रहा इग्नोर
भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल तीनों फॉर्मेट में एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है. टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ता नए युवा खिलाड़ियों को लगातार मौके दे रहे हैं, जिसकी वजह से कई दिग्गज सीनियर खिलाड़ियों की राह मुश्किल होती दिख रही है. कुछ ऐसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं जो घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद टीम में वापसी नहीं कर पा रहे हैं. वहीं, कुछ बड़े सितारों को टीम से बाहर करने की तैयारी भी चल रही है. ऐसे में कई सीनियर खिलाड़ियों के पास अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के अलावा कोई दूसरा विकल्प बचता नहीं दिख रहा है.
उमेश यादव
तेज गेंदबाज उमेश यादव लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर हैं. अब तो आईपीएल नीलामी में भी उन्हें कोई खरीदार नहीं मिल रहा है, जिसकी वजह से वे मैदान पर नजर नहीं आ रहे हैं. मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए संन्यास ही उनके पास एकमात्र रास्ता बचा है और वे इसी साल यह बड़ा फैसला ले सकते हैं.
युजवेंद्र चहल
लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पिछले लगभग दो सालों से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. फिलहाल भारतीय टीम प्रबंधन युवा स्पिनरों पर अधिक भरोसा जता रहा है, जिससे चहल का अंतरराष्ट्रीय करियर अब खत्म होने की कगार पर माना जा रहा है. चहल भी 2026 खत्म होने से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा ले सकते हैं, हालांकि वे आईपीएल में खेलना जारी रखेंगे.
भुवनेश्वर कुमार
अनुभवी स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. हालांकि वे आईपीएल में आरसीबी (RCB) के लिए काफी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन फिर भी वे टी-20 टीम में अपनी जगह दोबारा नहीं बना पाए हैं. पिछले करीब चार सालों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे भुवनेश्वर भी जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं.
मोहम्मद शमी
स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. टीम से ड्रॉप होने के बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में तो कमाल का प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बावजूद उनकी राष्ट्रीय टीम में वापसी नहीं हो पाई. हालात को देखते हुए लगता है कि शमी 2026 के अंत तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं, हालांकि वे आईपीएल में खेलते नजर आ सकते हैं.
इशांत शर्मा
100 से अधिक टेस्ट मैच खेल चुके तेज गेंदबाज इशांत शर्मा भी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर हैं. तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह के बाद अब नए युवा गेंदबाजों को ग्रूम किया जा रहा है. ऐसे में इशांत भी आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा ले सकते हैं.