Katrina Kaif Fart Video: सेलेब्रिटीज़ के लिए ज़िंदगी चौबीसों घंटे चलने वाला एक रियलिटी शो है. खासकर आज के डिजिटल युग में, जब हर कोई सोशल मीडिया पर है. एक छोटी सी गलती और आप तुरंत ट्रोल का निशाना बन जाते हैं.
यही वजह है कि कई सेलेब्रिटीज़, खासकर अभिनेत्रियाँ, हमेशा सतर्क रहती हैं. फिर भी कुछ न कुछ ऐसे अवसर आ जाते हैं, जिन पर किसी का बस नहीं चलता. हाल ही में कैटरीना कैफ का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लाइव चैट के दौरान एक्ट्रेस की गैस पास हो जाती है.
लाइव चैट में हुआ oops मोमेंट
एक लाइव चैट शो के दौरान, कैटरीना अपने फैंस के जवाब दे रही थीं, उसी बीच अचानक उनकी गैस निकल जाती है. कैटरीना को लगता है, कुछ पता नहीं चला; लेकिन उस fart की आवाज़ रिकॉर्ड हो जाती है.
हालांकि यह एक पुराना वीडियो है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वह सवालों के जवाब दे रही थीं, लेकिन ऐसा लगता है कि वह इसे नियंत्रित नहीं कर पाई.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
कैटरीना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बना हुआ है. उनकी इस हरकत को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है. कुछ नेटिज़न्स का कहना है कि यह एक सामान्य मानवीय व्यवहार है, लेकिन इसे हर जगह नहीं किया जा सकता. वहीं, कुछ अन्य लोगों को यह पूरा मामला बेहद मज़ेदार लग रहा है, इसीलिए इसे लगातार साझा किया जा रहा है.