Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • रणवीर सिंह-राजकुमार राव के बाद, 26 साल बड़े अभिनेता के संग रोमांस करेंगी वामिका गब्बी; देखें ग्लैमरस तस्वीरें

रणवीर सिंह-राजकुमार राव के बाद, 26 साल बड़े अभिनेता के संग रोमांस करेंगी वामिका गब्बी; देखें ग्लैमरस तस्वीरें

Wamiqa Gabbi: बॉलीवुड अभिनेत्री वामिका गब्बी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ से चर्चा में है. इस फिल्म में वह अभिनेता अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती दिखेंगी. एक्ट्रेस ने 13 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. 

Last Updated: March 30, 2026 | 5:44 PM IST
Wamiqa gabbi - Photo Gallery
1/8

वामिका गब्बी का जन्म चंडीगढ़ में हुआ

वामिका गब्बी का जन्म 29 सितंबर 1993 को चंडीगढ़ में एक पंजाबी परिवार में हुआ था.

Wamiqa Gabbi debut - Photo Gallery
2/8

13 साल की उम्र में किया डेब्यू

वामिका गब्बी ने सिर्फ 13 साल की उम्र में इम्तियाज अली की फिल्म 'जब वी मेट ' में एक छोटी भूमिका के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखा. इस फिल्म में उन्होंने करीना कपूर के किरदार की चचेरी बहन का रोल निभाया था.

Wamiqa gabbi films - Photo Gallery
3/8

छोटी भूमिकाएं निभा जीता दिल

अभिनेत्री ने इन फिल्मों में भी छोटा लेकिन प्रभावी रोल किया. इस लिस्ट में 'लव आज कल ', ' मौसम ' और 'बिट्टू बॉस' जैसी फिल्में शामिल हैं.

Wamiqa gabbi main role - Photo Gallery
4/8

पहली बार मिला बड़ा रोल

वामिका गब्बी को साल 2013 में पहली बार फिल्म 'सिक्सटीन' में मुख्य भूमिका मिली. इस फिल्म की कहानी एक किशोर लड़की की है, जिसका रिश्ता एक उम्रदराज व्यक्ति से होता है.

Wamiqa gabbi with ranveer singh - Photo Gallery
5/8

रणवीर सिंह संग किया काम

अभिनेत्री ने फिल्म '83' में रणवीर सिंह के साथ काम किया है, जो कपिल देव द्वारा जिताए गए पहले क्रिकेट वर्ल्डकप की कहानी थी. इसमें एक्ट्रेस ने क्रिकेटर मदनलाल की पत्नी की भूमिका निभाई थी.

Wamiqa Gabbi in bhool chuk maaf - Photo Gallery
6/8

'भूल चूक माफ' में आईं नजर

वामिका गब्बी फिल्म 'भूल चूक माफ' में राजकुमार राव के साथ अहम भूमिका में थी.

Wamiqa Gabbi in bhooth bangla - Photo Gallery
7/8

26 साल बड़े अक्षय कुमार संग करेंगी रोमांस

अक्षय कुमार अभिनीत 'भूत बंगला' फिल्म में वामिका गब्बी भी नजर आएंगी. यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब 17 अप्रैल को रिलीज होने की उम्मीद है.

Wamiqa gabbi instagram - Photo Gallery
8/8

सोशल मीडिया पर भी रहती हैं एक्टिव

वामिका गब्बी इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव रहती हैं. उनके इंस्टा पर 5.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

More News