Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • ‘मैं वापस आऊंगा’ एक्ट्रेस कश्मीरा ईरानी के घर गूंजेगी किलकारी, 40 की उम्र में बनेंगी मां; इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशखबरी

‘मैं वापस आऊंगा’ एक्ट्रेस कश्मीरा ईरानी के घर गूंजेगी किलकारी, 40 की उम्र में बनेंगी मां; इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशखबरी

‘मैं वापस आऊंगा’ एक्ट्रेस कश्मीरा ईरानी के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है. हाल ही में कश्मीरा ने इंस्टाग्राम पर पति अक्षत के साथ जॉइंट पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है. ये कपल शादी के करीब ढाई साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे हैं. कश्मीरा ईरानी ने करीब ढाई साल पहले अक्षत से शादी की थी, जो पेशे से एक पायलट हैं.

Last Updated: August 31, 2026 | 5:29 PM IST
kashmira pregnancy - Photo Gallery
1/5

इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशखबरी

कश्मीरा ने इंस्टाग्राम पर पति अक्षत के साथ जॉइंट पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है. जैसे ही कश्मीरा ने ये पोस्ट शेयर की, उनके फैंस और फिल्म जगत के कई सेलेब्रिटी ने उन्हें बधाइयां दी और उनके स्वस्थ होने की कामना की.

kashmira irani - Photo Gallery
2/5

कश्मीरा ईरानी कौन हैं

कश्मीरा ईरानी एक भारतीय फिल्म, टेलीविजन और थिएटर अभिनेत्री हैं. उन्होंने कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया है. कश्मीरा ने हिट टीवी सीरीज़ 'अंबर धारा' से मनोरंजन जगत में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने यारियां, मनमर्जियां और मैं वापस आऊंगा जैसी फिल्मों में काम किया है.

marriage - Photo Gallery
3/5

शादी

कश्मीरा ने लगभग ढाई साल पहले अक्षत सक्सेना से शादी की थी, जो एक पायलट हैं. फरवरी 2024 में दोनों ने राजस्थान के रणथम्भौर में रॉयल वेडिंग की थी. अब शादी के करीब ढाई साल बाद कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है.

kashmira's husband - Photo Gallery
4/5

अक्षत ने भी एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम

पेशे से पायलट अक्षत अब अपनी पत्नी की ही तरह एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुके हैं. हाल ही में उन्हें नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' में देखा गया था.

kashmira in main wapas aunga film - Photo Gallery
5/5

'मैं वापस आऊंगा' में नजर आईं कश्मीरा ईरानी

हाल ही में कश्मीरा इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में नजर आईं थीं. फिल्म में वो दिलजीत दोसांझ की गाइड बनी नजर आई थीं.

More News