Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • बिहार से लेकर ओडिशा तक… दुनिया की 20 सबसे गर्म जगहों में 19 भारत की, जानें 20वें नंबर पर कौन सा देश?

बिहार से लेकर ओडिशा तक… दुनिया की 20 सबसे गर्म जगहों में 19 भारत की, जानें 20वें नंबर पर कौन सा देश?

World’s hottest cities list: दुनिया के 20 सबसे गर्म शहरों की ताज़ा लिस्ट ने सबको हैरान कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस फेहरिस्त में 19 शहर अकेले भारत के हैं. बिहार, ओडिशा और बंगाल में पारा 44 डिग्री तक जा पहुंच है. इस भीषण गर्मी के बीच पड़ोसी देश नेपाल का एक शहर भी लिस्ट में शामिल है.

Last Updated: April 24, 2026 | 8:45 PM IST
India Becomes the World's 'Heat Center' - Photo Gallery
1/8

दुनिया का 'हीट सेंटर' बना भारत

भारत इस वक्त भीषण गर्मी की चपेट में है. ताज़ा आंकड़ों (AQI.in) के मुताबिक, दुनिया के 20 सबसे गर्म शहरों में से 19 अकेले भारत में हैं. यह दिखाता है कि देश में इस वक्त तापमान का कितना बुरा हाल है.

'Number 1' Hottest Cities - Photo Gallery
2/8

ये हैं 'नंबर 1' गर्म शहर

लिस्ट में बिहार का भागलपुर, ओडिशा का तालचर और बंगाल का आसनसोल सबसे ऊपर रहे. यहाँ पारा 44°C तक पहुँच गया, जो उस वक्त पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा रिकॉर्ड किया गया तापमान था.

heatwave - Photo Gallery
3/8

बिहार और यूपी में हाहाकार

इस लिस्ट में बिहार के शहरों का दबदबा रहा. बेगूसराय, मोतिहारी, मुंगेर, भोजपुर और सिवान जैसे शहरों के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी तापमान 43°C के आसपास बना हुआ है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है. पश्चिम बंगाल में आसनसोल, दुर्गापुर, पश्चिम मेदिनीपुर, बीरभूम, कुल्टी, बांकुड़ा, रानीगंज और दलुरबंद ने गर्मी के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. उत्तर प्रदेश में गोरखपुर और वाराणसी भी इस भीषण गर्मी के केंद्र बने हुए हैं.

NEPAL State - Photo Gallery
4/8

नेपाल का एकलौता शहर

हैरानी की बात यह रही कि पूरी दुनिया के टॉप 20 गर्म शहरों में भारत के बाहर का सिर्फ एक शहर शामिल हो पाया, नेपाल का लुंबिनी. इससे साफ है कि गर्मी का असली केंद्र फिलहाल भारतीय उपमहाद्वीप ही बना हुआ है.

IMD red alert - Photo Gallery
5/8

IMD का रेड अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि फिलहाल अभी हीटवेव से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. विभाग के मुताबिक, जब पारा 40 डिग्री पार कर जाता है, तो 'लू' के हालात बन जाते हैं, जो आने वाले दिनों में और भी खतरनाक हो सकते हैं.

क्यों तप रहा है उत्तर भारत? - Photo Gallery
6/8

क्यों तप रहा है उत्तर भारत?

वैज्ञानिकों का कहना है कि आसमान साफ होने की वजह से सूरज की किरणें सीधे धरती को तपा रही हैं. इसके अलावा, हिमालय में कम बर्फबारी होने के कारण धरती सूरज की गर्मी को सोख रही है, जिससे हीटवेव जल्दी और ज्यादा गंभीर होकर आई है.

heawave - Photo Gallery
7/8

हवाओं और समंदर का खेल

प्रशांत महासागर में समुद्री तापमान के बदलावों (ENSO-neutral) ने हवाओं का रुख बदल दिया है. उत्तर-पश्चिम से आने वाली गर्म और सूखी हवाओं ने बादलों को बनने से रोक दिया है, जिससे बारिश नहीं हो रही और गर्मी बढ़ती जा रही है.

क्लाइमेट चेंज की दस्तक - Photo Gallery
8/8

क्लाइमेट चेंज की दस्तक

विशेषज्ञों का मानना है कि एक साथ इतने शहरों का रिकॉर्ड गर्म होना 'क्लाइमेट चेंज' का बड़ा संकेत है. राहत की उम्मीद अब सिर्फ प्री-मानसून गतिविधियों पर टिकी है, जो आने वाले हफ्तों में थोड़ी ठंडक ला सकती हैं.

More News