Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • पहली डेट के लिए 3 साल तरसा, ‘हां’ सुनने के लिए बेलने पड़े कई पापड़, क्रिकेटर की अनोखी लव स्टोरी

पहली डेट के लिए 3 साल तरसा, ‘हां’ सुनने के लिए बेलने पड़े कई पापड़, क्रिकेटर की अनोखी लव स्टोरी

Yuvraj Singh and Hazel Keech Love Story: भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. युवराज सिंह ने भारत को 2 बार वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. क्रिकेट के मैदान पर युवराज सिंह अपने बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देते थे. वह लंबे समय तक भारत के नंबर-1 ऑलराउंडर बने रहे थे. युवराज सिंह का क्रिकेट करियर युवा क्रिकेटरों को प्रेरणा मिलती है. मैदान के बाहर युवराज सिंह की पर्सनल लाइफ भी काफी रोमांचक रही है. युवराज सिंह ने ब्रिटिश मॉडल और एक्ट्रेस हेजल कीच से शादी रचाई है. हेजल कीच को मनाने के लिए युवराज सिंह को काफी पापड़ बेलने पड़े थे. पढ़ें युवराज सिंह की पूरी लव स्टोरी…

Last Updated: April 20, 2026 | 11:43 AM IST
Yuvraj Singh and Hazel Keech first meeting - Photo Gallery
1/8

कब हुई थी मुलाकात?

युवराज सिंह और हेजल कीच की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी. युवराज सिंह ने पहली ही नजर में हेजल कीच को पसंद कर लिया था.

Yuvraj Singh and Hazel Keech date - Photo Gallery
2/8

3 साल तक कराया इंतजार

हेजल कीच ने युवराज सिंह को पहली डेट के लिए 3 साल तक का इंतजार कराया था. युवराज सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि हेजल कीच कॉफी के लिए हां कहती थी, लेकिन बाद में मोबाइल बंद कर लेती थी.

Yuvraj Singh and Hazel Keech Story - Photo Gallery
3/8

युवराज सिंह ने कर दिया था नंबर डिलीट

युवराज सिंह के साथ कई बार ऐसा हुआ, जब हेजल ने डेट के लिए हां बोलकर मोबाइल बंद कर लिया था. इसकी वजह से गुस्से में आकर युवराज सिंह ने हेजल का नंबर ही डिलीट कर दिया था.

Yuvraj Singh and his wife Hazel Keech - Photo Gallery
4/8

युवराज सिंह को बेलने पड़े पापड़

हेजल कीच को मनाने के लिए युवराज सिंह को काफी पापड़ बेलने पड़े थे. दरअसल, हेजल कीच को क्रिकेट में दिलचस्पी नहीं थी, जिसके चलते वह शुरुआत में युवराज सिंह को पसंद नहीं करती थीं. ऐसे में युवराज ने हेजल कीच को इंप्रेस करने के लिए कड़ी मशक्कत की थी.

Yuvraj Singh propoal to Hazel keech - Photo Gallery
5/8

कैसे किया प्रपोज?

युवराज सिंह ने कुछ समय तक हेजल कीच से बात करने के बाद आखिरकार उन्हें अपने दिल की बात बता दी. युवराज सिंह ने हेजल कीच को प्रपोज किया, जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया.

Yuvraj Singh Hazel Keech marriage - Photo Gallery
6/8

कब हुई शादी?

युवराज सिंह और हेजल कीच ने 30 नवंबर 2016 को शादी रचाई थी. हेजल कीच शादी से पहले हाफ ब्रिटिश और हाफ इंडियन थी. युवराज और हेजल ने सिख-हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी. इसके बाद हेजल कीच ने सिख धर्म अपना लिया.

who is Yuvraj Singh wife Hazel Keech - Photo Gallery
7/8

कौन हैं हेजल कीच?

हेजल कीच एक ब्रिटिश-इंडियन मॉडल और एक्ट्रेस हैं. उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' में काम किया था, जिससे उन्हें काफी पहचान मिली थी. हेजल कीच कई बॉलीवुड फिल्मों और रियलिटी शो में भी काम किया है.

Yuvraj Singh and Hazel Keech children - Photo Gallery
8/8

युवराज-हेजल बने माता-पिता

युवराज सिंह और हेजल कीच 2 बच्चों के माता-पिता हैं. साल 2022 में कपल के घर बेटे का आगमन हुआ. इसके बाद 2023 में हेजल कीच ने बेटी को जन्म दिया.

More News