इंडिया न्यूज, मुंबई :
RAPE WITH MINOR : महाराष्ट्र के अब अमरावती जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 30 साल की युवती के साथ दुष्कर्म कर आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी थी जिसके बाद रविवार को उसकी अस्पताल मे मौत ेहो गई। इस वारदात की आंच अभी बूझी नहीं थी कि अमरावती में अब नाबालिग के साथ हैवानियत सामने आई है।
बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली। एरिया के पुलिस सब-इंस्पेक्टर दिलीप पाटिल ने बताया कि शुक्रवार को एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। दावा किया गया था कि एक युवक ने 15 साल की लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया और लड़की गर्भवती भी हो गई थी। पुलिस के अनुसार नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया और वह गर्भवती हो गई। बाद में उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत ने आरोपी को 15 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है। इधर इसी तरह के एक अन्य मामले में महाराष्ट्र की एक अदालत ने ठाणे जिले में ढाई साल की बच्ची के बलात्कार के आरोपी 49 वर्षीय व्यक्ति को दोषी करार देते हुए दस साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।