होम / Leopard Attack हिमाचल,तेंदुए ने लड़की को दबोचा

Leopard Attack हिमाचल,तेंदुए ने लड़की को दबोचा

India News Editor • LAST UPDATED : November 23, 2021, 2:50 pm IST

Leopard Attack

इंडिया न्यूज़ शिमला

कहते हैं कि शेर के जबड़े से शिकार छींनना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होता है। लेकिन हिमाचल प्रदेश के एक पिता ने इस कहावत को गलत साबित कर दिया है। दरअसल सोलन जिला के कसौली क्षेत्र में एक तेदुआ यक युवती को घर के आंगन से उठा ले गया। बेटी की चीख पुकार सुनते ही पिता घर से बाहर आए तो देखा कि तेदुआ अपने जबड़ों में दबोच कर बेटी को घसीटते हुए जा रहा है। यहां पिता ने बेटी की जान बचाने के लिए खुद की जान दांव पर लगा दी और बेटी को खुंखार तेंदुए का शिकार होने से बचा लिया।

तेंदुए से भिड़ गया निहत्था पिता(Leopard Attack)

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल स्थित कसौली के गांव सूजी में सोमवार शाम एक युवती शौच के लिए गई थी। जैसे ही वह शौचालय से बाहर आई तो घात लगा कर बैठे तेंदुए ने लड़की को दबोच लिया। खुद को मुसिबत में फंसे देख युवती मदद के लिए चिलाई। बेटी की आवाज सुन पिता तेंदुए  के पीछे भाग लिया और कुछ दूरी पर जाकर खेमराज ने तेंदुए को घेर लिया और पत्थरों से खुंखार तेंदुए पर हमला करना शुरू कर दिया। इस तरह पिता ने बेटी की जान बचा ली।

बहादुर पिता की साहसिक बेटी(Leopard Attack)

आम तौर पर होता यह है कि जान बचाने के लिए अक्सर व्यक्ति मौके से भाग जाता है। लेकिन यहां पिता मेघराज बेटी को बचाने के लिए तेंदुए पर तब तक पत्थर बरसाते रहे जब तक उसने लड़की को नहीं छोड़ दिया।  जैसे ही तेंदुए ने लड़की को छोड़ा तो बेटी भी पिता की तरह शोर मचाते हुए तेंदुए पर पत्थरों से हमला करने लगी। लगातार पड़ रहे पत्थरों के चलते तेंदुए ने जान बचाकर भागना ही बेहतर समझा।

लोगों में डर का माहौल(Leopard Attack)

हादसे के बाद पिता पुत्री के साहस को सलाम करने वालों का तांता लगा हुआ है। हर कोई खेमराज से बात करने के लिए उत्साहित नजर आ रहा है। वहीं अचानक हुए जंगली जानवर के हमले से जाबली के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। लोग अपने घर में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि फिर से वही तेंदुआ फिर से हमला कर सकता है। हमारी प्रशासन से मांग हैं कि आदमखोर जानवर को जल्द से जल्द पकड़ कर कहीं और छोड़ कर आएं।

Also Read : स्टार प्लस ने ‘Imlie’ के एक साल पूरे होने का मनाया जश्न !

Read More : Sajid Khan Birthday ‘झूठ बोले कौवा काटे’ से किया था एक्टिंग डेब्यू

Connect With Us:-  Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT