होम / राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करेगी ओम प्रकाश राजभर की पार्टी,अखिलेश यादव को झटका

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करेगी ओम प्रकाश राजभर की पार्टी,अखिलेश यादव को झटका

Roshan Kumar • LAST UPDATED : July 15, 2022, 12:28 pm IST

इंडिया न्यूज़(लखनऊ): राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष को एक और झटका लगा है,ओम प्रकाश राजभर की सुहलदेव समाज पार्टी (एसएसपी) ने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का एलान किया है ,सुहलदेव समाज पार्टी के उत्तर प्रदेश में छह विधायक है,2022 के उत्तर प्रदेश चुनाव में एसएसपी ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था,समाजवादी पार्टी ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान किया है.

ओम प्रकाश राजभर ने इस अवसर पर कहा की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें खाने पर बुलाया था,मुख्यमंत्री ने कहा की आप दलितों,पिछडो को लेकर लगातार आवाज़ उठाते रहते है इसलिए आपको द्रौपदी मुर्मू जी का समर्थन करना चाहिए यही बात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी फ़ोन करके कही.

आपको बता दे की सात जुलाई को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बैठक बुलाई थी इसमें राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी को बुलाया गया था लेकिन राजभर को नहीं बुलाया गया था इसपर राजभर ने नारजगी जाहिर की थी,2017 में ओम प्रकाश राजभर की पार्टी ने बीजेपी के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश का चुनाव लड़ा था लेकिन बाद में वह मतभेदों को लेकर अलग हो गए थे.

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

HP Laptops: 8 जीबी रैम और विंडोज 11 के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली एचपी लैपटॉप, यहां देखें लिस्ट- indianews
Bhuvan Bam हैं भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर? नेटवर्थ जानकर होगा यकीन -Indianews
Delhi: दिल्ली के जहांगीरपुरी में लड़के ने 35 वर्षीय महिली पर चलाई गोली, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान-Indianews
नायक में अनिल कपूर के किरदार पर ये क्या बोल गए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Eknath Shinde, फिल्मों पर कही ये बात -Indianews
JSSC प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2024 आज, यहां जानें जरुरी डीटेल- indianews
ऐश्वर्या राय-सुष्मिता सेन की अखबारों से तस्वीरें काटती थी Priyanka Chopra, कॉम्पिटिशन पर कही ये बात -Indianews
Bahrain:1 साल से थी लापता थाई मॉडल, यहां मिली लाश; जानें पूरा मामला-Indianews
ADVERTISEMENT