होम / एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची महाराष्ट्र,मुख्यमंत्री ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची महाराष्ट्र,मुख्यमंत्री ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत

Roshan Kumar • LAST UPDATED : July 14, 2022, 7:31 pm IST

इंडिया न्यूज़ (मुंबई): एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज चुनाव प्रचार के लिए मुंबई पहुंची,हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया,मुंबई में बारिश हो रही है लेकिन बारिश के बीच सभी लोग हवाई अड्डे पर मौजूद रहे,महाराष्ट्र में बीजेपी के 106 विधायक है,शिवसेना के शिंदे गुट और उद्धव गुट ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया है,दोनों के मिलाकर 56 विधायक है,वही राज्य से बीजेपी के 23 सांसद और शिवसेना के 18 सांसद है,इन सभी का समर्थन महाराष्ट्र से द्रौपदी मुर्मू को मिलना तय है.

बीजेपी-शिवसेना ने द्रौपदी मुर्मू के लिए एक सम्मान समारोह भी रखा जिसमे बीजेपी-शिवसेना के सभी सांसद और विधायक सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे,राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को प्रस्तावित है और 21 जुलाई को चुनाव का नतीजा आना है,विपक्ष की 17 पार्टियों ने यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया है,दोनों प्रत्याशी देश में घूम घूम कर अपना चुनाव प्रचार कर रहे है.

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT