होम / भाजपा के बढ़ते जनाधार से बौखलाए कांग्रेस कार्यकर्ता: अश्वनी शर्मा

भाजपा के बढ़ते जनाधार से बौखलाए कांग्रेस कार्यकर्ता: अश्वनी शर्मा

India News Editor • LAST UPDATED : September 14, 2021, 7:45 am IST

पंजाब भाजपा ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, सांसद दूलो के भतीजे ने थामा भाजपा का दामन
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के कई बड़े नेताओं को भाजपा परिवार की सदस्यता दिलवाई तथा सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बागा, दयाल सिंह सोढ़ी, हरजीत सिंह गरेवाल आदि उपस्थित थे। अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज भाजपा की लोकप्रियता तथा केंद्र सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार लगातार बड़ा हो रहा है। उन्होंने कहाकि कांग्रेसी नेता भाजपा परिवार में शामिल होने वाले अपने नेताओं की फौज देखकर बौखलाए हुए हैं और भाजपा को रोकने की असफल कोशिश में भाजपा कार्यालयों तथा भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले कर रहे हैं। उनके पास भाजपा को रोकने का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए वो पहले किसानों के नाम पर अपने गुंडा कार्यकर्ताओं से हमले करवा रहे थे, लेकिन अब लुधियाना में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के घोटाले में कांग्रेसी नेताओं व ट्रस्ट के अधिकारियों की मिलीभगत सामने आने से बौखलाए कांग्रेसियों ने सीधे आमने-सामने की लड़ाई शुरू कर दी है।

इन नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

डॉ. सुभाष शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेसी सांसद शमशेर सिंह दूलो के भतीजे व कांग्रेस के पूर्व ज्वाइंट सचिव पंजाब निर्मल सिंह दूलो (खन्ना), कांग्रेसी कार्यकर्ता जय गोपाल वर्मा, कैप्टन रशपाल सिंह, अमरजीत मशाल, बलबीर सिंह, अमोलजीत सिंह, जसवंत सिंह, मलकीत सिंह, जंग सिंह, लवप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, दर्शन सिंह, जतिंदर पाल सिंह, गंगा राम आदि खन्ना से अपने साथियों सहित भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Kidnap nine month boy: 5 लोगों ने अपहरण किया, नौ महीने के बच्चे को पुरी में ₹ 58,500 में बेचा, गिरफ्तार- Indianews
Uttar Pradesh: एक व्यक्ति के बैंक खाते में आया 9,900 करोड़ रुपये, अपनी आंखों पर नहीं हुआ भरोसा, बैंक ने बताई वजह- Indianews
Air India Express: कोच्चि जाने वाले एयर इंडिया विमान के इंजन में लगी आग, बेंगलुरु हवाईअड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग- Indianews
Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में विभव कुमार को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया- Indianews
RCB vs CSK: चिन्नास्वामी थ्रिलर के बाद गुस्से में दिखे एमएस धोनी, विराट कोहली हुए इमोशनल- Indianews
IPL 2024 RCB vs CSK: RCB की धमाकेदार वापसी, CSK को हरा प्लेऑफ में पहुंचे- Indianews
Lalu Prasad Yadav: ‘मैं तुम्हें अपना ऊंट दूंगा..’, विरासत कर पर पीएम मोदी की टिप्पणी पर लालू प्रसाद यादव का तंज- Indianews
ADVERTISEMENT