होम / Punjab Politics नवजोत सिंह सिद्धू ने वापस लिया इस्तीफा

Punjab Politics नवजोत सिंह सिद्धू ने वापस लिया इस्तीफा

Vir Singh • LAST UPDATED : November 5, 2021, 5:41 pm IST

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:

Punjab Politics पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। उन्होंने स्वयं इसकी जानकारी की। सिद्धू ने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के सिपाही हैं। हालांकि, सिद्धू अभी कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार नहीं संभालेंगे। इसके कारणों का भी खुलासा उन्होंने शुक्रवार को किया।

Punjab Politics 28 सितंबर को त्यागपत्र देकर चौंका दिया था

सिद्धू ने 28 सितंबर को अचानक पजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर हर किसी को चौंका दिया था। उनकी वजह से कांग्रेस को सीनियर नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह खोना पड़ा है। ऐसे में उनके इस्तीफे के बाद सियासी हंगामा भी मचा।

Punjab Politics आलाकमान ने इस्तीफा स्वीकार न कर सीएम चन्नी को दिया था मसला सुलझाने का निर्देश

कांग्रेस आलाकमान की ओर से सिद्धू के इस्तीफे को स्वीकार न कर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को मामला सुलझाने का निर्देश दिया गया। सिद्धू की सबसे बड़ी नाराजगी सीएम चन्नी द्वारा एडवोकेट जनरल के पद पर वरिष्ठ वकील एपीएस दयोल की नियुक्ति थी। नवजोत सिंह सिद्धू उनका विरोध कर रहे थे। ऐसे में सीएम चन्नी ने उनकी बात न मान अपने स्तर पर निर्णय ले लिया। यही उनके नाराजगी का कारण बना।

Read More : Punjab Politics कैप्टन ने किया पार्टी का ऐलान, पंजाब लोक कांग्रेस होगा नाम

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT