Hindi News / Live Update / Punjab Politics Sidhu On Target

Punjab Politics: इस्तीफे के बाद अपनों के निशाने पर सिद्धू

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़: Punjab Politics: पंजाब की राजनीति विशेषकर कांग्रेस में भूकंप लाने वाले नवजोत सिद्धू का दांव अब उलटा पड़ता दिख रहा है। उन्हें अब कांग्रेस के दिग्गज ही निशाना बना रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी के सुर आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मिलते नजर आए। उन्होंने कहा […]

BY: Sameer Saini • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:

Punjab Politics: पंजाब की राजनीति विशेषकर कांग्रेस में भूकंप लाने वाले नवजोत सिद्धू का दांव अब उलटा पड़ता दिख रहा है। उन्हें अब कांग्रेस के दिग्गज ही निशाना बना रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी के सुर आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मिलते नजर आए। उन्होंने कहा कि सिद्धू के इस्तीफे के बाद इस सीमाई प्रांत में जैसी राजनीतिक अस्थिरता पैदा हुई है,

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

Punjab Politics

उससे सिर्फ और सिर्फ पाकिस्तान और उसके यहां पल रहे आतंकी संगठन ही खुश होंगे। इस्तीफे के बाद सिद्धू अब अलग-थलग पड़ते नजर आ रहे हैं।कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब के लिए नया अध्यक्ष तलाशना शुरू कर दिया है। अलग सिद्धू को छोड़कर पार्टी ने आगे बढ़ने का मन बनाया है। इधर सिद्धू कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। उनके खिलाफ नेताओं ने ट्वीट करना शुरू कर दिया है।

अमरिंदर ने साधा पहला निशाना (Punjab Politics)

सिद्धू के इस्तीफे पर पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तत्काल ट्वीट किया मैंने पहले ही बताया था… वह एक स्थिर व्यक्ति नहीं है और पंजाब जैसे बॉर्डर वाले राज्य के लिए ठीक नहीं है।

Also Read: पंजाब कांग्रेस में कलह: हक और सच की लड़ाई लड़ता रहूंगा : सिद्दू

पंजाब को समझ नहीं पाए नवजोत (Punjab Politics)

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी सिद्धू को निशाने पर लेते हुआ कहा कि जिन लोगों को जिम्मेदारी दी गई, वह पंजाब के समझ नहीं पाए। उन्होंने कहा, मुझे ये बात कहने में बिल्कुल भी संकोच नहीं है कि जिन लोगों को जिम्मेदारी दी गई थी, वो पंजाब को समझ नहीं पाए… चुनाव एक पहलू है पर राष्ट्रहित दूसरा पहलू है। पंजाब की राजनीतिक स्थिरता को बहाल करने की जरूरत है।

जो कुछ हुआ दुर्भाग्यपूर्ण: मनीष (Punjab Politics)

मनीष तिवारी ने आगे कहा कि पंजाब में जो घटनाक्रम पिछले कुछ दिनों में घटा, वो दुर्भाग्यपूर्ण था। अगर पंजाब की अस्थिरता पर किसी को खुशी है तो वो पाकिस्तान को है। उनको लगता है कि पंजाब में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ती है तो उनको फिर अपने काले मंसूबों को अंजाम देने का एक और मौका मिलेगा।

पंजाब में कांग्रेस का संकट गहराता जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। सिद्धू को इसी साल 23 जुलाई को राज्य में पार्टी की कमान सौंपी गई थी। कोषाध्यक्ष गुलजार इंदर चहल, कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने भी इस्तीफा दे दिया है। पंजाब कांग्रेस के महासचिव योगेंद्र ढींगरा सिद्धू के समर्थन में इस्तीफा देने वाले तीसरे बड़े नेता हैं। कहा जा रहा है कि दो-तीन और कैबिनेट मंत्री भी पद छोड़ सकते हैं।

(Punjab Politics)

Also Read : Punjab Election 2022 : इंकलाब: सिद्धू बोले-मैं कुबार्नी देने तैयार, कांग्रेस बिना ड्राइवर की गाड़ी : भाजपा

Connact Us: Twitter Facebook

Tags:

Navjot Singh SidhuPunjab Politics

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue