होम / Punjab Cabinet की नई तस्वीर साफ

Punjab Cabinet की नई तस्वीर साफ

India News Editor • LAST UPDATED : September 26, 2021, 12:15 pm IST

शाम साढ़े चार बजे नए मंत्रियों ने ली शपथ
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
(Punjab Cabinet) सात दिन के इंतजार के बाद आखिर पंजाब कैबिनेट की तस्वीर साफ हो गई। रविवार शाम साढ़े चार बजे राजभवन में राज्यपाल ने प्रदेश के नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण करवाई। अब मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री को मिलाकर कैबिनेट में 18 सदस्य हो गए हैं। ज्ञात रहे कि कैबिनेट को लेकर सीएम व की हाईकमान के साथ लंबी बैठक चली थी। जिसके बाद दिल्ली में ही लिस्ट फाइनल कर ली गई थी।

(Punjab Cabinet) ये है अब नई सरकार

चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री, सुखजिंदर सिंह रंधावा उपमुख्यमंत्री, ओपी सोनी उपमुख्यमंत्री, ब्रह्म मोहिंदरा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, मनप्रीत सिंह बादल, विजय इंदर सिंगला, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, रजिया सुल्ताना, भारत भूषण आशु, अरुणा चौधरी।

मंत्रीमंडल में शामिल नए चेहरे

डॉ. राजकुमार वेरका, संगत सिंह गिलजियां, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, परगट सिंह, काका रणदीप, गुरकीरत सिंह कोटली, राणा गुरजीत सिंह।

इन मंत्रियों की हुई छुट्टी

कैप्टन मंत्रिमंडल में शामिल रहे बलबीर सिद्धू, राणा गुरमीत सोढी, गुरप्रीत सिंह कांगड़, साधु सिंह धर्मसोत और सुंदर शाम अरोड़ा को बाहर कर दिया गया है।

Read More : क्या Captain करेंगे Punjab politics में बड़ा धमाका

Connact Us: Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT