इंडिया न्यूज, जयपुर।
60 Capsules Filled With Drugs : राजस्थान के जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक महिला को ड्रग तस्करी करते हुए पकड़ा गया है। आरोपी महिला अफ्रीका की निवासी है। वह अपने प्राइवेट पार्ट में 60 ड्रग्स से भरे कैप्सूल छिपाकर लाई थी।
शनिवार देर रात महिला जयपुर एयरपोर्ट पहुंची। यहां जांच के दौरान डायरेक्टरेट आॅफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने महिला को पकड़ लिया। यहां से उसे सवाई मानसिंह अस्तपाल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने तस्कर महिला के प्राइवेट पार्ट से 60 कैप्सूल निकाले।
60 Capsules Filled With Drugs
आरोपी महिला अफ्रीका महाद्वीप के युगांडा की रहने वाली है और उसका नाम अमानी हैवेंस लोपेज बताया जा रहा है। वह शारजाह से फ्लाइट से शनिवार देर रात करीब तीन बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंची थी। उसके प्राइवेट पार्ट से 60 कैप्सूल निकले हैं।
60 Capsules Filled With Drugs
इन कैप्सूल में मिले दो किलो से ज्यादा ड्रग्स की कीमत 16 करोड़ बताई जा रही है। सवाई मानसिंह अस्तपाल में भर्ती महिला के स्वास्थ्य पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल महिला स्वस्थ बतायी जा रही है।
Also Read : Relief in India from Corona आज देश मिले में 27409 केस, 347 की हुई मौत
Also Read : New Guidelines of Corona Released 14 फरवरी से लागू, विदेशी यात्रियों को मिली होम क्वारंटाइन से छूट