संबंधित खबरें
राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलेगा, पश्चिमी विक्षोभ से तूफानी बारिश की संभावना
नए बजट से राजस्थान के लोगों को बड़ा फायदा! डबल इंजन सरकार से मिल सकता ये लाभ
माही हॉस्टल में फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट ने की सुसाइड, फंदे से लटका मिला शव
रिफाईनरी में मजदूर की मौत के बाद मचा बवाल, तोड़फोड़ करने वाले 100 लोग पुलिस हिरासत में
5 करोड़ रुपये के गांजे के साथ 2 महिला गिरफ्तार, बैंकॉक से आई थी फ्लाइट
ATM उखाड़ ले गए बदमाश, मशीन में थे 14 लाख कैश, घटना की जांच में जुटी पुलिस
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: इंस्टाग्राम पर बीकानेर गर्ल्स के नाम से मशहूर लड़कियों ने अफीम का प्रयोग करते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। अब ये लड़कियों के लिए बहुत भारी पड़ गया है। बीकानेर की एसपी ने इस मामले का संज्ञान लिया है और लड़कियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है।
सोशल मीडिया पर बीकानेर गर्ल और बीकानेर की शेरनिया नाम से मशहूर लड़कियों को अफीम के साथ रील बनाना बहुत महंगा पड़ गया। पुलिस ने इन लड़कियों पर कार्रवाई करते हुए अफीम बरामद की है और अब इन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।
इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में 3 लड़कियां दिखाई दे रही है। इसमें से दो बहने हैं। एक की लड़की की उम्र 21 वर्ष है वही दूसरे लड़की 18 वर्ष और तीसरी लड़की भी उनकी रिश्तेदार है। जो नाबालिग बताई जा रही है। बीकानेर पुलिस जांच में ही लग गई। तीनों लड़की अफीम का इस्तेमाल करती दिख रही है। इस वीडियो पर बीकानेर की एसपी तेजस्विनी गौतम ने संज्ञान लिया वही कार्रवाई का निर्देश भी दिया है।
एसएचओ सुरेंद्र पचार ने बताया कि बीकानेर के बल्लभ गार्डन निवासी 2 युवतियों से दो सौ ग्राम अफीम बरामद किया गया है। दोनों लड़कियों ने सोशल मीडिया पर अफीम के साथ रील बनाकर डाला था। दोनों की पहचान मोनिका राजपुरोहित (21) और करिश्मा राजपुरोहित (18) के रूप में की गई है। दोनों बहने है।
दोनों बहनो पर (FIR) दर्ज कर सब इंस्पेक्टर जीतराम को जांच की जिम्मेदारी सौपी गई है। दोनों युवतियों पर अफीम का प्रचार करने के लिए रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप है। दोनों लड़किया इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर है। पुलिस ने बताया कि वीडियो बहुत अधिक वायरल होने के बाद उसे इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दिया गया है। ये लड़कियां इंस्टाग्राम पर बहुत ज्यादा फेमस भी है। इंस्टाग्राम पर लाखों में इनके फॉलोअर हैं। इंस्टाग्राम पेज पर कई तरह के डायलॉग इन्होंने डाल रखे है। इसके अलावा कई सारे रील्स भी बनाकर शेयर किया है।
Jaipur News: सीएम ने सरकारी स्कूल के आठ नई कक्षा कक्ष का किया उद्घाटन
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.