Hindi News / Rajasthan / Rope Tied To Mahatma Gandhis Feet

Rope Tied to Mahatma Gandhi's feet महात्मा गांधी के पैर से बांध दी टेंट की रस्सी

Rope Tied to Mahatma Gandhi’s Feet महात्मा गांधी के पैर से बांध दी टेंट की रस्सी अभिषेक जोशी, उदयपुर : नगर निगम उदयपुर और बर्नार्ड लीयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में इकली साउथ एशिया, इकोरस इंडिया और जतन संस्थान के तकनीकी सहयोग से गुलाब बाग में आयोजित हुए अर्बन 95 किड्स फेस्टिवल में गांधी जी […]

BY: Harpreet Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Rope Tied to Mahatma Gandhi’s Feet महात्मा गांधी के पैर से बांध दी टेंट की रस्सी

अभिषेक जोशी, उदयपुर : नगर निगम उदयपुर और बर्नार्ड लीयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में इकली साउथ एशिया, इकोरस इंडिया और जतन संस्थान के तकनीकी सहयोग से गुलाब बाग में आयोजित हुए अर्बन 95 किड्स फेस्टिवल में गांधी जी का अपमान कर दिया गया। गांधी प्रतिमा वाले गार्डन में व्यवस्थाओं के तहत टेंट लगाया गया था। वहां काम करने वाले लोगों ने टेंट को सहारा देकर खड़ा करने के लिए गांधी जी के पैरों से रस्सी बांध दी।

गाड़ी भरकर ले जा रहे थे गोवंश, जैसे ही पड़ी गोरक्षकों की नजर, पुलिसवालों के साथ कर डाला ऐसा कांड, खबर जानकर उड़ जाएंगे होश

Rope Tied to Mahatma Gandhi’s Feet

बाद में लोगों ने विरोध किया तो गलती सुधारते हुए रस्सी को थोड़ा नीचे की ओर बांधा। आपको बता दें कि शनिवार और रविवार को अर्बन 95 परियोजना के अंतर्गत दो दिवसीय किड्स फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। जिसमें 2000 से अधिक स्कूली बच्चों ने लाभ लिया। अर्बन 95 किड्स फेस्टिवल में बच्चों को आकर्षित करने के लिए रंग बिरंगे टेंट भी लगाए गए थे लेकिन वहां काम करने वाले लोगों ने लापरवाही से गांधी प्रतिमा के पैरों से टेंट की रस्सी बांध दी जिससे उनका अपमान हो गया।

फीता काटने आये अधिकारियों को भी नहीं दिखा महात्मा गांधी का अपमान

आश्चर्य की बात तो ये है कि फेस्टिवल का शुभारंभ निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ ने फीता काटकर किया था। इस मौके पर निगम के जनप्रतिनिधियों और आयोजकों के साथ कई लोग मौजूद थे। लेकिन गांधी जी का अपमान किसी को दिखाई नहीं दिया। इस फेस्टिवल में उदयपुर के आसपास इलाके से भी स्कूली बच्चे पहुंचें थे। ऐसे में एक अभिभावक की नज़र इस पर पड़ी तो उन्होंने आयोजकों को सूचना दी। बाद में गलती को सुधारा गया।

Read More : Effect Of Tiktok On Mental Health : अमेरिका में टिकटॉक पर लग सकता है प्रतिबंध?

Connect With Us : Twitter | Facebook 

Tags:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue