इंडिया न्यूज, जोधपुर:
राजस्थान के जोधपुर में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। खून से लथपथ युवक का शव जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र में मिला। युवक की दोनों टांगे काटी गई थी। मृतक की पहचान आगोलाई निवासी संतु उर्फ संतों, के रूप में हुई। पुलिस फिलहाल संतु के बारे में जानकारी जुटा रही है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त क्षेत्र में युवक का अधकटा शव पड़ा है। जिस पर स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
प्रथम दृश्ट्या में ऐसा लग रहा कि घटना स्थल पर पहले खूब मारपीट हुई होगी। युवक ने आरोपियों से बचने के लिए खूब प्रयत्न भी किया होगा लेकिन आरोपियों के चंगुल से खुद को बचा नहीं पाया और उसकी दोनों टांगों को काट दिया गया।
Murder In Jodhpur
हालात की गंभीरता को देखते डीसीपी दिगन्त कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। संतु के दोस्तों और उसकी जीवन शैली के बारे में पता लगाकर पुलिस हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
Read More : Mumbai Cruise Drugs Case बिना इजाजत देश से बाहर नहीं जा पाएंगे आर्यन
Connect With Us : Twitter Facebook