होम / बॉलीवुड के लिए बुरा रहा 2022, ये पांच फिल्में जो बुरी तरह हुई फ्लॉप 

बॉलीवुड के लिए बुरा रहा 2022, ये पांच फिल्में जो बुरी तरह हुई फ्लॉप 

Suman Saurabh • LAST UPDATED : December 27, 2022, 10:01 pm IST

इंडिया न्यूज( नई दिल्ली) बॉलीवुड के लिए 2022 कुछ खास नहीं रहा। कई बड़े एक्टर के फिल्म सिनेमाघरों में हांफते नजर आए। कोरोना खतरे के टलने के करीब 2 साल बाद सिनेमाघरों को खोला गया। बॉलीवुड को उम्मीद थी कि यह साल उनके लिए काफी अच्छा रहेगा लेकिन परिणाम इसके अनुकूल नही रहा और कई बड़े अभिनेताओं  का फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों के इंतजार में बैठी रह गई। इस लेख में आज हमलोगों जानेंगे उस पांच फिल्म के बारे में जो 2022 की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई।

पांच फ्लॉप फिल्में 

  1. सम्राट पृथ्विराज: अक्षय कुमार, सोनू सूद, संजय दत्त और मानुषि छिल्लर स्टाररित सम्राट पृथ्विराज को 300 करोड़ रुपये के बजट पर बनाई गई थी। फिल्म परदे पर उम्मीद के अनुसार नहीं चली। फिल्म की कमाई केवल 70 करोड़ ही हो पाई। यह 2022 की सबसे बड़ी फ्लॉप में से एक फिल्म रही। 

 

  1. लाल सिंह चड्डा: आमिर खान काफी लम्बे वक्त से लाल सिंह चड्डा के स्टोरी पर काम कर रहे थे। इसके लिए उनकी ओर से काफी मेहनत की गई। बावजूद इसके फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई और फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म को 180 करोड़ के बड़े बजट के साथ बनाया गया था। फिल्म केवल 63 करोड़ कमा पाई।

 

  1. विक्रम वेधा: ह्रितिक रोशन और सैफअली खान स्टाररित विक्रम वेधा भी एक बड़े प्रोजेक्ट की फिल्म थी। इस फिल्म को 174 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। फिल्म बाक्स ऑफिस पर केवल 77 करोड़ की कमाई कर पाई। 

 

  1. शमशेरा: शमशेरा रणबीर कपूर की ड्रीम फिल्म में से एक थी। फिल्म को शानदार लोकेसन्स पर शूट किया गया था। फिल्म प्रोड्यूशर की ओर से फिल्म को पूरा करने में 150 करोड़ की लागत आई। परदे पर केवल 46 करोड़ का ही व्यापार कर सकी।

 

  1. बच्चन पांडे: अभिनेता अक्षय कुमार ने 2022 मे सबसे ज्यादा फ्लॉप एक्टर रहे। उनके ज्यादातर फिल्मों को दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका। बच्चव पांडे भी उनमे से एक रही। 165 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल 49 करोड़ की कमाई कर पाईं।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT