<

Abhishek Sharma: 4 मैच, 99 रन… टूट सकता है ‘किंग’ कोहली का बड़ा रिकॉर्ड! अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा के पास अगले 4 टी20 मैचों में 99 रन बनाकर इतिहास रचने का मौका है. वह विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के बहुत करीब हैं. जानें कौन सा रिकॉर्ड तोड़ेंगे अभिषेक शर्मा...

Abhishek Sharma: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को बड़ी शिकस्त दी थी. अभी इस सीरीज में 4 मुकाबले बचे हैं, जिसका दूसरा मैच आज यानी 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. पहले मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 17 रनों की छोटी पारी के बाद आउट हो गए थे. भले ही पहले मैच में अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चला, लेकिन अभी भी उनके पास टी20 बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है.

अभिषेक शर्मा अभी टी20 इंटरनेशनल में दुनिया के नंबर बल्लेबाज हैं. इसके साथ ही वह टी20 इतिहास में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गए हैं. अगर अभिषेक शर्मा इस साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ बचे 4 टी20 मैचों में सिर्फ 99 रन बनाते हैं, तो बहुत बड़ा रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा. अभिषेक शर्मा टी20 में 99 रन बनाते ही विराट कोहली के 9 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ देंगे.

इस मामले में बनेंगे नंबर-1 बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने साल 2025 में अभी तक टी20 क्रिकेट में 37 पारियों में कुल 1,516 बनाए हैं. अभी इस साल भारत बनाम साउथ अफ्रीका 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसमें अभिषेक शर्मा इतिहास रच सकते हैं. सिर्फ  रन बनाते ही वह एक कैलेंडर ईयर में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. अभी यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. उन्होंने साल 2016 में टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था. इस साल विराट कोहली ने 29 पारियों में 1,614 रन बनाए थे. कोहली ने उस साल सिर्फ आईपीएल में ही 973 रन बना दिए थे. पिछले 9 सालों से कोई भारतीय बल्लेबाज इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाया है. हालांकि अब अभिषेक शर्मा के पास इस महारिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है.

अभिषेक शर्मा का टी20 में शानदार प्रदर्शन

25 वर्षीय अभिषेक शर्मा ने साल 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के लिए अपान टी20 डेब्यू किया था. अभिषेक शर्मा ने अभी तक कुल 30 टी20 मैच खेले हैं, जिन्होंने कुल 1029 रन बना चुके हैं. इस साल भी अभिषेक शर्मा जबरदस्त फॉर्म में नजर आए हैं. इस साल अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में कुल 1,516 रन बना चुके हैं. उन्होंने इस साल भारत के लिए 18 मैच खेले, जिसमें 45.47 की औसत के साथ 773 रन बनाए हैं. इसमें एक शतक भी शामिल है. इसके अलावा बाकी 743 रन अभिषेक शर्मा ने आईपीएल और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में बनाए हैं.

T20 में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

  • विराट कोहली- 1614 रन, 29 पारियां (2016)
  • अभिषेक शर्मा- 1516, 37 पारियां (2025)*
  • सूर्यकुमार यादव- 1503, 41 पारियां (2022)
  • सूर्यकुमार यादव- 1338, 33 पारियां (2023)

टी20 में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी

वहीं, दुनिया की बात करें, तो टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर यानी एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड निकोलस पूरन के नाम दर्ज है. निकोलस पूरन ने साल 2024 में 74 टी20 पारियों में कुल 2331 रन बनाए थे. वहीं, दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान हैं, जिन्होंने साल 2021 में 45 पारियों में 2036 रन बनाए थे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

PAK vs ENG: पाकिस्तान के 154 रन पर गिर गए थे 9 विकेट, फिर शादाब खान ने शतक लगाकर दिलाई हैरतअंगेज जीत

PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…

Last Updated: October 25, 2026 23:30:45 IST

झांसी में किन्नर गुट का सड़क पर हंगामा, पुलिस लाइन के सामने निर्वस्त्र होकर किया प्रदर्शन, 5 गिरफ्तार

Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…

Last Updated: October 25, 2026 23:13:46 IST

पहले मुकदमा, फिर साथ रहना और आखिर में हत्या…कानपुर में लिव-इन पार्टनर की मर्डर का खुलासा

Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…

Last Updated: October 25, 2026 22:57:57 IST

करण वाही से ब्रेकअप के बाद किस क्रिकेटर के करीब आईं उदिति सिंह? शो में मिला बड़ा हिंट

Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…

Last Updated: October 25, 2026 21:29:08 IST

हैदराबाद में दुर्गा माता की प्रतिमा पर फेंके अंडे, मचा बवाल, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात

Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…

Last Updated: October 25, 2026 21:01:18 IST

हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा का बल्ला गरजा, टीम को संकट से निकालकर जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़

India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…

Last Updated: October 25, 2026 19:42:49 IST