<
Categories: दिल्ली

Delhi Riots 2020: 5 साल बाद जेल से बाहर आएगा उमर खालिद, जानिये कोर्ट ने क्यों दी बेल और लगाई कौन सी शर्त?

Umar Khalid Bail Delhi Riots 2020: दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद को ट्रायल कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है. कोर्ट ने बहन की शादी में शामिल होने के लिए ये अंतरिम जमानत दी है.

Delhi Riots 2020: देश की राजधानी दिल्ली में फरवरी, 2020 में हुए दंगा मामलों में आरोपी उमर खालिद को दिल्ली की एक अदालत से बड़ी राहत मिली है. गुरुवार को सुनवाई के दौरान आरोपी उमर खालिद को कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान उमर को अंतरिम जमानत बहन के निकाह के लिए दी है. 2020 के दिल्ली दंगों के कथित ‘लार्जर कांस्पिरेसी‘ केस में उमर खालिद सितंबर 2020 से जेल में बंद हैं. वह सुप्रीम कोर्ट तक गुहार लगा चुका है, लेकिन अब तक उसे पूरी तरह से जमानत नहीं मिल पाई है.

कितने दिन के लिए मिली जमानत

बताया जा रहा है कि कोर्ट ने 16 दिसंबर से 29 दिसंबर तक उमर खालिद को अंतरिम जमानत देने के साथ ही कुछ कड़ी शर्तें भी लगाई हैं. इस दौरान वह सिर्फ अपनी बहन के निकाह में ही शामिल हो.

उमर पर लगाई कौन सी शर्त?

कोर्ट ने बहन के निकाह में शामिल होने के लिए उमर खालिद को 16 से 29 दिसंबर तक अंतरिम ज़मानत दी है. उमर ख़ालिद को तय तारीख यानी 29 दिसंबर की शाम तक वापस सरेंडर करना होगा. कोर्ट ने उमर खालिद की रिहाई के दौरान कड़े निर्देश भी दिए हैं. इसके तहत उमर ख़ालिद सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करेंगे और न ही किसी गवाह से संपर्क कर सकते हैं. वे केवल अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और दोस्तों से ही मिल सकते हैं. एएसजे समीर बजपेयी ने निर्देश दिया कि ख़ालिद अपने घर पर ही रहें या शादी से संबंधित कार्यक्रम जिन स्थानों पर हों, केवल वहीं जाएं.

क्या हैं आरोप

दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू के पूर्व छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता उमर खालिद 2020 में दिल्ली दंगों की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था. इसके बाद से वह जेल में बंद है. दिल्ली पुलिस की ओर से उमर खालिद पर यूएपीए के तहत भी मामला दर्ज किया है. यहां पर बता दें कि 23 फरवरी से 26 फरवरी 2020 के दौरान दिल्ली में दंगे हुए थे. उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों में 53 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 13 जुलाई को दिल्ली हाई कोर्ट में दायर दिल्ली पुलिस के हलफ़नामे के मुताबिक, इस दौरान हुई आगजनी में सैकड़ों करोड़ का नुकसान भी हुआ था. दंगों के दौरान न केवल जान माल का नुकसान हुआ बल्कि दिल्ली के माथे पर दंगों का दाग भी लगा. यह दंगा उस दौरान हुआ जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के दौरान पर थे. इतना ही नहीं वह दिल्ली में ही मौजूद थे, जब दंगा हो रहा था.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Delhi Gangrape Case: बस में अकेली थी लड़की…ड्राइवर ने लॉक किया दरवाजा; फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो मंजर; पूरी रात नहीं बंद हुईं चीखें

Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…

Last Updated: September 30, 2026 09:35:32 IST

Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…

Last Updated: September 30, 2026 09:29:12 IST

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST

गधे ने कर ली Nursing? MP में जारी हुआ सर्टिफिकेट, पिता के कॉलम में लिखा ‘डंकी फादर’

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…

Last Updated: September 30, 2026 08:28:45 IST