<

14 बॉल में फिफ्टी, 340 का स्ट्राइक रेट, अभिषेक शर्मा बोले- युवराज का रिकॉर्ड तोड़ना नामुमकिन, लेकिन…

Abhishek Sharma Statement: अभिषेक शर्मा भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में जीत के हीरो रहे. आइए जानते हैं टीम इंडिया को मैच जिताने के बाद उन्होंने क्या कहा?

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड (Ind vs Nz) के बीच तीसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला गया जिसमें भारत ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. जीत के हीरो अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) रहे जिन्होंने पहले 14 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और 20 गेंदों में कुल 68 रन की पारी खेली.अभिषेक ने एक बार फिर बता दिया कि वह भारत के धाकड़ बल्लेबाजों की लिस्ट में क्यों गिने जाते हैं. आइए जानते हैं 14 गेंदों में फिफ्टी ठोकने के बाद वह क्या बोले?

14 गेंद में फिफ्टी पर रिएक्शन

मेरी भूमिका टीम के लिए तेज़ और आक्रामक शुरुआत देने की है और मैं हर मैच में उसी जिम्मेदारी को निभाने की कोशिश करता हूं. हालांकि हर बार ऐसा कर पाना आसान नहीं होता. मेरा मानना है कि बल्लेबाज़ी सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती और ड्रेसिंग रूम का पॉजिटिव माहौल भी उतना ही जरूरी होता है. युवराज सिंह के सबसे तेज टी20 अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ना बेहद मुश्किल है, लेकिन क्रिकेट में कुछ भी संभव है. जिस तरह इस सीरीज में सभी बल्लेबाज़ लय में नजर आ रहे हैं, आगे का सफर काफी रोमांचक होने वाला है.

पहली गेंद पर छक्का जड़ने को लेकर क्या बोले?

मैं पहले से यह तय नहीं करता कि पहली गेंद पर बड़ा शॉट खेलना है. यह पूरी तरह मेरी स्वाभाविक सोच और रिएक्शन होती है. मैं गेंदबाज की रणनीति समझने की कोशिश करता हूं कि वह मुझे कैसे आउट करना चाहता है, और उसी के अनुसार शॉट का चयन करता हूं.

क्रीज़ से बाहर निकलकर लेग-साइड मूवमेंट पर?

यह सब फील्ड सेटिंग पर निर्भर करता है. अगर लेग-साइड पर कम फील्डर होते हैं, तो मैं वहां जाकर अपने लिए जगह बनाता हूं ताकि ऑफ-साइड में ज्यादा विकल्प मिल सकें. मेरा फोकस हमेशा फील्ड के मुताबिक खेलते हुए गैप्स का फायदा उठाने पर रहता है.

Satyam Sengar

Recent Posts

Nalanda Temple Stampede: नालंदा के शीतला मंदिर में कैसी मची भगदड़? हुआ हैरान करने वाला खुलासा

Nalanda Temple Stampede: घटना की जानकारी मिलने पर SDPO समेत ज़िले के सीनियर अधिकारी मौके…

Last Updated: March 31, 2026 11:49:45 IST

राम का नाम लेकर चढ़ गयी 600 सीढ़ियां, 3 साल की छोटी-सी भक्त ने जीता नेटिजन्स का दिल, वीडियो वायरल

एक छोटी-सी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कर्नाटक के…

Last Updated: March 31, 2026 11:39:20 IST

नालंदा के शीतला माता मंदिर में अचानक मची भगदड़, 8 की मौत; एक दर्जन से महिला घायल

Nalanda Sheetla Mata Mandir Stampede: नालंदा के शीतला माता मंदिर से दर्दनाक खबर सामने आ…

Last Updated: March 31, 2026 11:51:50 IST

‘अश्लील’ बताकर लता जी ने गाने से किया किनारा; फिर आशा भोसले ने दी आवाज, गीत बन गया अमर

Song Secrets: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिकाओं में शुमार लता मंगेशकर ने एक गाने…

Last Updated: March 31, 2026 11:33:47 IST

Assam Election 2026: पाक और ब्रिटेन में मौजूद संपत्तियों की जानकारी ECI को दें गौरव गोगोई – हिमंता बिस्व सरमा

Assam Election 2026: मीडिया को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि मेरा साफ आरोप…

Last Updated: March 31, 2026 11:32:43 IST

गौ-रक्षक’ बेटी को मौत का खौफ, गौ माता की बदहाली पर उठाए सवाल, मिली जान से मारने की धमकी, वीडियो में फूट-फूटकर रोई लड़की!

हरियाणा के फरीदाबाद जिले की एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा…

Last Updated: March 31, 2026 11:27:46 IST