Nalanda Sheetla Mata Mandir Stampede: नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़ मचने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि भगदड़ के दौरान एक दर्जन से ज्यादा महिलाएं घायल भी हुई हैं.
नालंदा के शीतला माता मंदिर में मची भगदड़
Nalanda Sheetla Mata Mandir Stampede: नालंदा के शीतला माता मंदिर से दर्दनाक खबर सामने आ रही है. जहां भगदड़ मचने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि भगदड़ के दौरान एक दर्जन से ज्यादा महिलाएं घायल भी हुई हैं. चैत्र का अंतिम मंगलवार होने की वजह से मंदिर में भीड़ थी. बड़ी संख्या में महिलाएं शीतला माता का दर्शन करने के लिए पहुंची थी.
बड़ी संख्या में महिलाएं शीतला माता का दर्शन करने के लिए पहुंची थी. शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि मंदिर में ज्यादा भीड़ और अपर्याप्त इंतज़ामों की वजह से भगदड़ मची.
हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक भगदड़ के सही कारण या मरने वालों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं की है. घटना के सामने आने के तुरंत बाद बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं. एम्बुलेंस तेजी से घटनास्थल की ओर रवाना हो रही है. मौके पर इलाके के अधिकारी पहुंच चुके हैं. इसमें एसडीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद हैं.
नालंदा के मगहरा गांव में स्थित मां शीतला मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़ मच गई. इसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि कुछ लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है. हर मंगलवार को मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन हज़ारों लोग पूजा-अर्चना के लिए जमा हुए थे, लेकिन सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के इंतज़ाम नाकाफ़ी लग रहे थे. कहा जा रहा है कि भीड़ में अचानक हुई बढ़ोतरी के कारण भगदड़ मची, हालांकि घटनाओं का सही क्रम अभी भी स्पष्ट नहीं है.
नालंदा के राजगीर में स्थित नालंंदा विश्वविद्यालय में कॉन्वोकेशन सेरेमनी होने वाला है. जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल होने वाले हैं.
दुनिया भर के सेवानिवृत्त लोगों को 24x7x365 जोड़ने वाला नया प्लेटफॉर्म संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन…
IND VS WI: शुभमन गिल ने सीरीज के दूसरे मुकाबले में 223 रनों की नाबाद…
सूरत (गुजरात) [भारत], 2 अक्टूबर: विद्यार्थियों को केवल पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षा तक सीमित न रखते…
Salman Khan Viral Video: सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका…
Silver Rate Today 2 Oct 2026: आपके शहर में आज चांदी का दाम क्या है?…
Gold Price Today: गांधी जयंती के कारण आज सर्राफा बाजार बंद है. दिल्ली में सोने…