<
Categories: मनोरंजन

‘अश्लील’ बताकर लता जी ने गाने से किया किनारा; फिर आशा भोसले ने दी आवाज, गीत बन गया अमर

Song Secrets: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिकाओं में शुमार लता मंगेशकर ने एक गाने को अश्लील कहकर गाने से इंकार कर दिया था. फिर आशा भोसले की आवाज में रिकॉर्ड हुआ यही गाना सदाबहार गीत बन गया है.

Abhi Na Jao Chhod Kar: हिंदी सिनेमा जगत में सुरों की कोकिला से मशहूर लता मंगेशकर ने अपने करियर में कई मंत्रमुग्ध करने वाले गाने गाए थे. कहा जाता था कि अगर कोई गाना उन्हें अटपटा या थोड़ा भी अश्लील लगता था, तो वह उसे गाने से इंकार कर देती थी. ऐसा ही एक गाना साल 1961 में आई फिल्म का था, जिसे लता मंगेशकर ने मोहम्मद रफी के साथ गाने से इंकार कर दिया था, क्योंकि उन्हें ये गाना थोड़ा अश्लील लगा था. फिर यही गाना जब आशा भोसले गाया तो यह अमर हो गया. 

क्या है गाने का नाम?

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं. वह है ‘अभी ना जाओ छोड़कर’, जो 1961 में आई फिल्म ‘हम दोनों’ का था. इस गाने के बोल साहिर लुधियानवी ने लिखा था. वहीं इसे आवाज दी थी मोहम्मद रफी साहब और आशा भोसले ने. इसके साथ ही इसमें संगीत जयदेव ने किया था. ‘अभी ना जाओ छोड़कर’ गाने को देव आनंद और साधना के साथ फिल्माया गया था.

जब लता मंगेशकर ने गाने से किया इनकार

इस गाने को लेकर ये दिलचस्प किस्सा है कि जब लता मंगेशकर को  ‘अभी ना जाओ छोड़कर’ गीत मोहम्मद रफी के साथ रिकॉर्ड करने के लिए कहा गया. तो उन्होंने एस गाने से इंकार कर दिया. इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया कि ‘अभी ना जाओ छोड़कर दिल अभी ना भर गया’ गाने के बोल अश्लील हैं और उन्हें अजीब लग रहा है. फिर इसी गाने के लिए आशा भोसले ने आवाज दी और यह गाना अमर हो गया. आज के जमाने में भी यह गाना काफी पॉपुलर है. इस गाने का नया वर्जन भी रिलीज हो चुका है. 

फिल्म के बारे में

‘हम दोनों’ फिल्म को देव आनन्द द्वारा निर्मित किया गया और उनके भाई विजय आनन्द ने इसका निर्देशन किया था. फिल्म में देव आनन्द डबल रोल में हैं. इसके अलावा फिल्म में देव आनंद, नन्दा, साधना और लीला चिटनिस भी हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Silver Rate Today 2 Oct 2026: चांदी खरीदने का मौका? लगातार गिर रहे दाम, यहां देखें नया भाव

Silver Rate Today 2 Oct 2026: आपके शहर में आज चांदी का दाम क्या है?…

Last Updated: October 2, 2026 10:06:05 IST

Gold Price Today 2 October 2026: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! फिर बढ़े Gold के दाम, खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट

Gold Price Today: गांधी जयंती के कारण आज सर्राफा बाजार बंद है. दिल्ली में सोने…

Last Updated: October 2, 2026 09:52:16 IST

सिर्फ 11 साल की थी Nimrat Kaur जब आतंकियों ने किया ये कांड, आज छलका दर्द – कहा, ‘पापा को आखिरी बार ताबूत में देखा’

Nimrat Kaur: निम्रत कौर ने पिता मेजर भूपेंद्र सिंह की शहादत पर बात की. 1994…

Last Updated: October 2, 2026 09:51:51 IST

Delhi Protest: जंतर-मंतर और CP पर धारा-163 लागू, नहीं कर पाएंगे ये काम; पुलिस के हजारों जवान तैनात

Delhi Protest: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के ऐलान के बाद से ही दिल्ली पुलिस ने…

Last Updated: October 2, 2026 09:42:28 IST