इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने सिडनी थंडर का हेड कोच बनने के बाद इंग्लैंड लायंस के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया है. फ्लिंटॉफ ने करीब 23 महीने तक लायंस की जिम्मेदारी संभाली और युवा खिलाड़ियों के विकास में अहम भूमिका निभाई. अब वह ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में सिडनी थंडर के साथ नई शुरुआत करेंगे.
एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने दिया इस्तीफा.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने इंग्लैंड लायंस के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया है. फ्लिंटॉफ को ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग की टीम सिडनी थंडर का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है. इसके बाद उन्होंने लायंस की जिम्मेदारी छोड़ने का फैसला किया. 48 साल के फ्लिंटॉफ करीब 23 महीने तक इंग्लैंड लायंस के साथ जुड़े रहे और इस दौरान देश के कई युवा खिलाड़ियों के साथ काम किया.
फ्लिंटॉफ ने 2024 में क्रिकेट में वापसी की थी. इससे पहले बीबीसी के मोटरिंग शो टॉप गियर की शूटिंग के दौरान उनकी कार दुर्घटना हो गई थी. क्रिकेट में वापसी के बाद उन्होंने इंग्लैंड की सीनियर सफेद गेंद वाली टीम के साथ भी काम किया. वह 2024 टी20 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा भी थे. इसके अलावा वह इंग्लैंड की घरेलू टी20 प्रतियोगिता द हंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के कोच भी रह चुके हैं.
युवा खिलाड़ियों को निखारने में निभाई अहम भूमिका
लायंस से विदाई लेते हुए फ्लिंटॉफ ने कहा कि उन्हें देश के बेहतरीन युवा क्रिकेटरों के साथ काम करने में काफी खुशी मिली. उन्होंने खिलाड़ियों के विकास पर गर्व जताया और कोचिंग स्टाफ का धन्यवाद किया. उन्होंने खास तौर पर एड बार्नी और रॉब की का जिक्र करते हुए उनके भरोसे और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. फ्लिंटॉफ ने कहा कि वह सिडनी थंडर के साथ नई भूमिका शुरू करने को लेकर काफी उत्साहित हैं.
2005 एशेज जीत में रहे थे टीम का हिस्सा
फ्लिंटॉफ इंग्लैंड की 2005 एशेज जीतने वाली ऐतिहासिक टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल थे. अब कोच के रूप में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के पुरुष प्रदर्शन निदेशक एड बार्नी ने फ्लिंटॉफ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने लायंस के माहौल को काफी बेहतर बनाया. उनके अनुसार, फ्लिंटॉफ ने ऐसा वातावरण तैयार किया, जहां युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया और उन्हें आगे बढ़ने का सही मौका मिला.
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…
Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…
IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…
Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…
Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…
Sanju Samson 82 Runs: 6 रन पर कैच छूटा और फिर संजू सैमसन ने रांची…