सूरत में सेवा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण के क्षेत्र में भी दिया है उल्लेखनीय योगदान सूरत (गुजरात) [भारत],8 अगस्त: आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन (एक्मा) के 50वें स्थापना दिवस…
सूरत में सेवा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण के क्षेत्र में भी दिया है उल्लेखनीय योगदान
सूरत (गुजरात) [भारत],8 अगस्त: आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन (एक्मा) के 50वें स्थापना दिवस एवं स्वर्ण जयंती समारोह में संस्था के एकमात्र जीवित संस्थापक सदस्य श्री अशोक गोयल का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर उनके पांच दशकों के व्यापारी नेतृत्व के साथ-साथ सूरत में समाज सेवा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में दिए गए बहुआयामी योगदान को भी विशेष रूप से सराहा गया।
श्री अशोक गोयल ने व्यापारिक नेतृत्व के साथ सूरत में अनेक सामाजिक एवं सेवा संस्थाओं की स्थापना और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे सेवा फाउंडेशन, सूरत के संस्थापक हैं तथा सेवा हॉस्पिटल, सूरत के संस्थापक अध्यक्ष रहे हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने सूरत सेवा फाउंडेशन (सेक्शन-8 कंपनी) की स्थापना कर समाज सेवा को संस्थागत स्वरूप प्रदान किया।
सम्मान ग्रहण करते हुए श्री अशोक गोयल ने कहा,
“एक्मा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि मेरे जीवन का सबसे बड़ा संकल्प है। व्यापारियों की सेवा के साथ समाज सेवा का जो संस्कार मिला, उसी ने मुझे सूरत सहित हर स्थान पर जनकल्याण के कार्यों से जोड़कर रखा।”
स्वर्ण जयंती समारोह में वक्ताओं ने कहा कि श्री अशोक गोयल का जीवन व्यापार, संगठन, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण है। सूरत में स्वास्थ्यअन्न सेवा, कोरोना के समय सभी प्रकार की सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उनके योगदान ने हजारों लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।
यह सम्मान केवल एक संस्थापक सदस्य का सम्मान नहीं, बल्कि उन मूल्यों का सम्मान है जिनके आधार पर श्री अशोक गोयल ने व्यापारिक नेतृत्व के साथ समाज सेवा की एक मजबूत परंपरा स्थापित की।
(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)
One Kidney Village: अफगानिस्तान के हेरात के बाहरी इलाके में स्थित सायशानबा बाजार को ‘वन…
DUSU Election Result 2026: DUSU चुनाव के नतीजों ने इस बार सबको हैरान कर दिया…
DU Election: बस कंडक्टर पिता और आंगनवाड़ी वर्कर मां के बेटे दीपांशु शोकीन ने बिना…
India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक…
अभिषेक पोरेल से लेकर लसिथ मलिंगा तक, क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम मैदान के…
GNIOT College Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,…