Auqib Nabi Record: जम्मू-कश्मीर की वादियों से निकलकर भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनने तक का सफर कभी आसान नहीं होता. परवेज रसूल और उमरान मलिक के बाद अब एक और युवा तेज गेंदबाज ने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर कदम रखकर इतिहास रच दिया है.
जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में अपनी शुरुआत की है. उन्होंने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा. इसके साथ ही, वह भारत के लिए खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं.
आकिब नबी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले जम्मू-कश्मीर के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले परवेज रसूल और उमरान मलिक यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.
परवेज रसूल ने जून 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में खेले गए वनडे मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने भारत के लिए कुल दो मैच खेले. अपने पहले मैच के बाद उन्हें दूसरे मैच के लिए तीन साल का लंबा इंतजार करना पड़ा. उन्होंने जनवरी 2017 में अपना पहला T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला, जिसके बाद वह भारतीय टीम में वापसी नहीं कर सके.
अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी के लिए पहचाने जाने वाले उमरान मलिक ने जून 2022 में T20 क्रिकेट से अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था. T20 के अलावा, वह भारत के लिए वनडे मैच भी खेल चुके हैं. फिलहाल वह भारतीय टीम से बाहर हैं और उन्होंने अपना आखिरी मैच जुलाई 2023 में खेला था. उमरान ने अब तक भारत के लिए 10 वनडे और 8 T20 मैच खेले हैं.
अब आकिब नबी के पास अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका है. रणजी ट्रॉफी में अपनी शानदार गेंदबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने वाले आकिब के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी.
आकिब ने अब तक 45 फर्स्ट-क्लास, 36 लिस्ट-ए और 39 T20 मैच खेले हैं. उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट की 75 पारियों में 170 विकेट झटके हैं. वहीं, लिस्ट-ए की 36 पारियों में उनके नाम 56 विकेट दर्ज हैं. T20 की 39 पारियों में उन्होंने 43 विकेट लिए हैं. इसके अलावा, आकिब ने आईपीएल में भी 5 मैच खेले हैं, हालांकि इस दौरान उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.
Smart Phone Market: भारत में जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान स्मार्टफोन शिपमेंट 26 फीसदी गिरकर 3.58…
Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ ही अपने बिजनेस…
Chitrakoot viral video: चित्रकूट में शराब की दुकान से जुड़े एक वीडियो के वायरल होने…
Delhi Murder Case: दिल्ली के पीतमपुरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बीच किसी बात को…
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो…
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को मनाई जाएगी. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस…