गुजरात के भावनगर जिले (Bhavnagar District) में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शक्तिसिंह गोहिल (Senior Congress leader Shaktisinh Gohil) के भतीजे आदित्यराज सिंह गोहिल (Nephew Adityaraj Singh Gohil) ने अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या (Dies by suicide) कर ली. पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है.
Gujarat Maritime Board Officer Shoots Wife, Then Dies By Suicide
Gujarat Maritime Board Officer Shoots Wife, Then Dies By Suicide: गुजरात के भावनगर जिले के उमराला तालुका के टिम्बी गांव से बेहद ही झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है. जहां, कांग्रेस के सांसद और प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे आदित्यराज सिंह गोहिल ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या गोहिल को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. इतना ही नहीं इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद भतीजे ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.
इस वारदात को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दरअसल, यह घटना पारिवारिक कलेश का परिणाम हो सकती है. तो वहीं, पुलिस के मुताबिक, आदित्यराज सिंह का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उन्होंने गुस्से में आकर यह खौफनाक कदम उठा लिया. इसके बाद गोलीबारी की आवाज सुनकर जब घरवाले और ग्रामीण वहां पहुंचे, तो दोनों खून से लथपथ पाए गए, जहां उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
गोलीबारी की आवाज से पूरा गांव और घर के सदस्य दहल उठे. जब परिजन कमरे की तरफ दौड़े, तो वहां का नजारा बेहद ही चौंकाने वाला, दोनों खून से लथपथ हालत में पाए गए थे. आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से दंपति को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया था. डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
शक्तिसिंह गोहिल का परिवार गुजरात के सबसे सम्मानित राजनीतिक परिवारों में से एक माना जाता है. तो वहीं, घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. जहां, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए और वारदात में इस्तेमाल हथियार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी.
Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में सरकारी कर्ज को लेकर सियासत तेज हो गई है. सीएम…
Deepika Padukone Daughter Name: हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की दूसरी बेटी…
Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा में दशहरे के दिन एक परिवार की खुशियां छिन…
वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले डांडिया नवरात्रि में गुरु-आचार्य, मेयर, अधिकारियों और भाजपा के गुजरात संगठन महामंत्री…
Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से उसकी कथित…
JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…