<
Categories: खेल

Asian Games Medal Tally 2026: एक ही दिन में आए 4 गोल्ड, भारत को अब तक मिले 58 पदक… देखें पूरी लिस्ट

Asian Games India Medal Winner list: एशियाई खेलों में 30 सितंबर का दिन भारत के लिए बेहद खास और ऐतिहासिक साबित हुआ. तीरंदाजी और निशानेबाजी के हमारे जांबाज़ खिलाड़ियों ने मैदान में ऐसा जलवा बिखेरा कि हर कोई देखता रह गया. एक ही दिन में आए 4 गोल्ड मेडल और देश के पदकों का आंकड़ा 58 तक जा पहुंचा. जानिए भारत ने किस स्थान पर कब्जा जमाया और किन खिलाड़ियों ने रचा इतिहास.

Asian Games Medal Winner List 2026: 30 सितंबर का दिन एशियाई खेलों में भारत के लिए बेहद यादगार रहा. भारत ने तीरंदाजी (Archery) और निशानेबाजी (Shooting) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) अपने नाम किए. इसके साथ ही खेलों में भारत के कुल गोल्ड मेडल की संख्या 10 हो गई है.

अब तक के रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने कुल 58 पदक जीत लिए हैं, जिनमें 10 गोल्ड, 21 सिल्वर (रजत) और 27 ब्रॉन्ज (कांस्य) शामिल हैं. पदक तालिका में भारत 7वें स्थान पर है, जबकि चीन सबसे ज्यादा पदक जीतकर पहले स्थान पर बना हुआ है.

30 सितंबर को मिले 4 गोल्ड मेडल

1. कंपाउंड पुरुष टीम स्पर्धा (तीरंदाजी) – गोल्ड मेडल

भारत की पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने 238 अंकों के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता. यह भारत का दिन का चौथा और एशियाई खेलों का 10वां गोल्ड था. साहिल ने अपनी आखिरी कोशिश में 10 का स्कोर किया. उन्होंने अपने सभी प्रयासों में 10 में से 10 अंक हासिल किए. इसके बाद गणेश ने भी आखिरी में 10 का परफेक्ट स्कोर बनाया. फिर कुशाल दलाल ने भी 10 का स्कोर बनाकर जीत पक्की की.

2. ट्रैप मिक्स्ड टीम (निशानेबाजी) – गोल्ड मेडल

निशानेबाजी में नीरू ढांडा और कीनान चेनाई की भारतीय जोड़ी ने 32 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता. ईरान की टीम ने भी 32 का स्कोर किया और उन्हें सिल्वर मेडल मिला.

नीरू ढांडा का यह इस प्रतियोगिता में दूसरा गोल्ड मेडल है. इससे पहले उन्होंने मंगलवार को महिलाओं की व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में गोल्ड जीता था. भारतीय जोड़ी ने 34 निशानों (Hits) के साथ नया एशियाई खेल रिकॉर्ड भी बनाया. पहले दौर में 4 निशाने चूकने के बाद, उन्होंने दूसरे और तीसरे दौर में बिल्कुल सटीक निशाना लगाया.

3. मिक्स्ड कंपाउंड टीम (तीरंदाजी) – गोल्ड मेडलचिकिता तनिपार्थी और साहिल जाधव की भारतीय कंपाउंड मिक्स्ड जोड़ी ने दक्षिण कोरिया को एक रोमांचक शूट-ऑफ में हराकर गोल्ड मेडल जीता. इसके साथ ही उन्होंने 2028 ओलंपिक कोटा भी हासिल कर लिया. भारतीय महिला टीम ने भी इसी स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया. दोनों टीमों ने हांगझोउ एशियाई खेल 2023 के अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया.

4. महिला कंपाउंड टीम (तीरंदाजी) – गोल्ड मेडलज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनिपार्थी और प्रथिका प्रदीप की भारतीय तीरंदाजी तिकड़ी ने फाइनल में चीन को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

एशियाई खेल 2026: भारत के पदक विजेता

  1. एलावेनिल वालारिवन, सोनम मास्कर, विदर्शा विनोद — निशानेबाजी, महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम — सिल्वर
  2. एलावेनिल वालारिवन — निशानेबाजी, महिला 10 मीटर एयर राइफल — सिल्वर
  3. रुद्राक्ष पाटिल, पार्थ माने, हिमांशु ढिल्लों — निशानेबाजी, पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम — सिल्वर
  4. हिमांशु ढिल्लों — निशानेबाजी, पुरुष 10 मीटर एयर राइफल — ब्रॉन्ज
  5. रुद्राक्ष पाटिल — निशानेबाजी, पुरुष 10 मीटर एयर राइफल — ब्रॉन्ज
  6. सुचिका तारियाल — मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, महिला पारंपरिक -60 किग्रा — ब्रॉन्ज
  7. टीम इंडिया — क्रिकेट, महिला — गोल्ड
  8. परिणाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान — निशानेबाजी, महिला स्कीट टीम — ब्रॉन्ज
  9. अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेघ सिंह गिल, मेराज अहमद खान — निशानेबाजी, पुरुष स्कीट टीम — ब्रॉन्ज
  10. जय मीना — सॉफ्ट टेनिस, पुरुष एकल — ब्रॉन्ज
  11. मीराबाई चानू — भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग), महिला 49 किग्रा — सिल्वर
  12. टीम इंडिया — बैडमिंटन, पुरुष टीम — ब्रॉन्ज
  13. सतनाम सिंह, सलमान खान — नौकायन (रोइंग), पुरुष डबल स्कल्स — ब्रॉन्ज
  14. रोशिबिना देवी — वुशू, महिला 60 किग्रा सांडा — सिल्वर
  15. अनंतजीत सिंह नरुका, परिणाज धालीवाल — निशानेबाजी, मिक्स्ड स्कीट टीम — ब्रॉन्ज
  16. सीमा कुमारी — एथलेटिक्स, महिला 10,000 मीटर दौड़ — ब्रॉन्ज
  17. टीम इंडिया — एथलेटिक्स, मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले — सिल्वर
  18. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्राक्ष पाटिल, नीरज कुमार — निशानेबाजी, पुरुष 50 मीटर राइफल 3पी टीम — सिल्वर
  19. कमलजीत, सुरुचि सिंह — निशानेबाजी, मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्तौल — गोल्ड
  20. दिया चितले, मानुष शाह — टेबल टेनिस, मिक्स्ड डबल्स — ब्रॉन्ज
  21. मनप्रीत कौर — एथलेटिक्स, शॉट पुट (गोला फेंक) — ब्रॉन्ज
  22. गुल्वीर सिंह — एथलेटिक्स, पुरुष 10,000 मीटर दौड़ — सिल्वर
  23. बरानिका एलंगोवन — एथलेटिक्स, महिला पोल वॉल्ट — ब्रॉन्ज
  24. सावन बरवाल — एथलेटिक्स, पुरुष मैराथन — सिल्वर
  25. विदर्शा विनोद, आषि चौकसे, तिलोत्तमा सेन — निशानेबाजी, महिला 50 मीटर राइफल 3पी टीम — सिल्वर
  26. जोशना चिनप्पा, वेलावन सेंथिलकुमार — स्क्वाश, मिक्स्ड डबल्स — ब्रॉन्ज
  27. टीम इंडिया — कबड्डी, महिला — गोल्ड
  28. टीम इंडिया — कबड्डी, पुरुष — गोल्ड
  29. तजिंदरपाल सिंह तूर — एथलेटिक्स, शॉट पुट (गोला फेंक) — सिल्वर
  30. प्राची चौधरी — एथलेटिक्स, महिला 400 मीटर दौड़ — ब्रॉन्ज
  31. अभय सिंह — स्क्वाश, पुरुष एकल — सिल्वर
  32. अनाहत सिंह — स्क्वाश, महिला एकल — सिल्वर
  33. हरिता भद्रा — एथलेटिक्स, महिला 200 मीटर दौड़ — ब्रॉन्ज
  34. एंसी सोजन — एथलेटिक्स, महिला लंबी कूद — सिल्वर
  35. तेजस्विन शंकर — एथलेटिक्स, डेकाथलॉन — ब्रॉन्ज
  36. पारुल चौधरी — एथलेटिक्स, महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज — ब्रॉन्ज
  37. सर्वेश कुशारे — एथलेटिक्स, पुरुष ऊंची कूद — सिल्वर
  38. पिंकी बल्हारा — कुराश, महिला -78 किग्रा — ब्रॉन्ज
  39. ईशा सिंह — निशानेबाजी, महिला 25 मीटर पिस्तौल — सिल्वर
  40. विथ्या रामराज — एथलेटिक्स, महिला 400 मीटर बाधा दौड़ — ब्रॉन्ज
  41. गुल्वीर सिंह — एथलेटिक्स, पुरुष 1500 मीटर दौड़ — सिल्वर
  42. पारुल चौधरी — एथलेटिक्स, महिला 5000 मीटर — ब्रॉन्ज
  43. मुरली श्रीशंकर — एथलेटिक्स, पुरुष लंबी कूद — सिल्वर
  44. यशवीर सिंह — एथलेटिक्स, पुरुष भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) — सिल्वर
  45. रोहित यादव — एथलेटिक्स, पुरुष भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) — ब्रॉन्ज
  46. नीरू ढांडा, मनीषा कीर, आशिमा अहलावत — निशानेबाजी, महिला ट्रैप टीम — सिल्वर
  47. नीरू ढांडा — निशानेबाजी, महिला ट्रैप (व्यक्तिगत) — गोल्ड
  48. नरिंदर बेरवाल — मुक्केबाजी (बॉक्सिंग), पुरुष +90 किग्रा — ब्रॉन्ज
  49. गुल्वीर सिंह — एथलेटिक्स, पुरुष 5000 मीटर — ब्रॉन्ज
  50. गुरिंदरवीर सिंह, स्नेहा एसएस, अनिमेष कुजूर, हरिता भद्रा — एथलेटिक्स, मिक्स्ड 4x100m रिले टीम — ब्रॉन्ज
  51. पूजा सिंह — एथलेटिक्स, महिला ऊंची कूद — ब्रॉन्ज
  52. किरण पहल, पूवम्मा एमआर, प्राची चौधरी, विथ्या रामराज — एथलेटिक्स, महिला 4x400m रिले — गोल्ड
  53. धर्मवीर चौधरी, मनु टीएस, जय कुमार, विशाल टीके — एथलेटिक्स, पुरुष 4x400m रिले — ब्रॉन्ज
  54. चिकिता तनिपार्थी, प्रथिका प्रदीप, ज्योति सुरेखा वेन्नम — तीरंदाजी, महिला कंपाउंड टीम — गोल्ड
  55. साहिल जाधव और चित्रिका त्रिपाठी — तीरंदाजी, मिक्स्ड कंपाउंड टीम — गोल्ड
  56. प्रिया गंगस — मुक्केबाजी (बॉक्सिंग), महिला 60 किग्रा — ब्रॉन्ज
  57. नीरू ढांडा और कीनान चेनाई — निशानेबाजी, मिक्स्ड ट्रैप — गोल्ड
  58. भारतीय टीम — तीरंदाजी, कंपाउंड पुरुष टीम स्पर्धा — गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 मेडल टैली

Asian games indian winner list

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Rabi MSP Hike 2027-28: किसानों के लिए बड़ा फैसला, रबी की 6 फसलों का MSP बढ़ा, गेहूं से कुसुम तक जानें नई कीमत

Rabi MSP Hike 2027-28: केंद्र सरकार ने रबी मार्केटिंग सीजन 2027-28 के लिए गेहूं, जौ,…

Last Updated: September 30, 2026 16:44:52 IST

ना अंतिम संस्कार, ना विदाई… 4 साल तक पिता के शव को संभालती रही बेटी, क्यों था चमत्कार का इंतजार?

Mumbai News: मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: September 30, 2026 16:23:56 IST

EPFO New Rule: EPFO ने बढ़ाई PF वेज सीलिंग, अब हर महीने कितनी सैलरी कम आएगी? जानें हिसाब

EPFO New Rule: EPFO ने अनिवार्य कवरेज की वेज सीलिंग 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000…

Last Updated: September 30, 2026 16:11:59 IST

Wamiqa Gabbi Viral Video: ‘आप चिल्लाकर…’ पैपराजी पर भड़कीं वामिका गब्बी, कैमरे में कैद हुआ पूरा वीडियो

Wamiqa Gabbi Viral Video: 'प्रहार' ट्रेलर लॉन्च के दौरान वामिका गब्बी पैपराज़ी के व्यवहार से…

Last Updated: September 30, 2026 15:50:40 IST

Asian Games 2026: बारिश के कारण नहीं हुआ क्रिकेट का फाइनल, तो कौन बनेगा चैंपियन? 2022 में भारत ने जीता था गोल्ड, अब बदल गया है नियम

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में बारिश की वजह से बिना खेले ही टीमें सेमी-फाइनल…

Last Updated: September 30, 2026 15:49:04 IST

Koffee With Karan Season 9: कॉफी विद करण’ का आखिरी कप बाकी, करण जौहर ने 22 साल बाद शो को कहा अलविदा

Koffee With Karan Season 9: करण जौहर ने ऐलान किया है कि ‘कॉफी विद करण’…

Last Updated: September 30, 2026 15:39:50 IST