<

पहले लगवाए ठुमके, फिर बेल्ट से पीटा, ‘ऑन-ड्यूटी’ लड़की के साथ पकड़े गए फारेस्ट गार्ड के साथ हुआ अपमानजनक व्यवहार, वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में देवनगर बीट के फॉरेस्ट गार्ड बुधराम पैकरा देवनगर नर्सरी के अंदर एक लड़की के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे. तभी कुछ युवक अंदर आये और फॉरेस्ट गार्ड के साथ अपमानजनक व्यवहार किया.

Surajpur News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में देवनगर बीट के फॉरेस्ट गार्ड बुधराम पैकरा के साथ एक अजीबोगरीब घटना हुई है, जिसने आसपास के लोगों में हड़कंप मचा दिया. 
सूत्रों के मुताबिक, फॉरेस्ट गार्ड बुधराम पैकरा देवनगर नर्सरी के अंदर एक लड़की के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान वहां कुछ युवक पहुंचे और उन्होंने फॉरेस्ट गार्ड को पकड़ लिया और उनके साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट के अनुसार,  फॉरेस्ट गार्ड बुधराम पैकरा देवनगर नर्सरी के अंदर एक लड़की के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे. तभी कुछ युवक अंदर आये और युवकों ने फॉरेस्ट गार्ड के साथ काफी रौबदार अंदाज में बर्ताव किया. उन्होंने उनसे वर्दी में ही ठुमके लगवाए, जिससे परिस्थिति और भी अजीब तथा अपमानजनक हो गई. बाद में इन युवकों ने बुधराम पैकरा की बेल्ट से पिटाई की, जिसके बाद पूरा मामला लोकल लेवल पर चर्चा में आ गया. यह हमला महिला के सामने लगातार जारी रहा, सूत्रों के अनुसार वह देवनगर की स्थानीय निवासी हैं. हमले के बाद, युवकों ने कथित तौर पर महिला को घर भेज दिया और पैकरा को धमकाते हुए उन्हें नौकरी छोड़ने की चेतावनी दी. इतना होने के बाद भी फॉरेस्ट गार्ड की ओर से तुरंत कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, जिससे घटना की वजह और पृष्ठभूमि को लेकर अफवाहें फैलने लगीं. किसी ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया जो देखते ही देखते वायरल हो गया.

डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर ने मांगा स्पष्टीकरण

इस मामले की खबर जैसे‑जैसे फैली, वन विभाग के अधिकारी भी चिंतित हो गए. सूत्रों के अनुसार, संबंधित डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) ने बुधराम पैकरा से तीन दिन में इस घटना का स्पष्टीकरण मांगा है. नोटिस में लिखा है कि इससे विभाग की छवि धूमिल हुई है. DFO ने जानना चाहा है कि नर्सरी में उनकी उपस्थिति की असली वजह क्या थी, क्या वह वहां ड्यूटी के दौरान थे या निजी कारणों से गए थे, और उस लड़की का उनसे क्या संबंध था. इसके साथ ही यह भी जांच हो रही है कि युवकों ने उन्हें किस आधार पर पकड़ा और उनके साथ इस तरह का व्यवहार करने को किसने कहा या अनुमति दी थी.
इस घटना से स्थानीय समाज में चर्चा यह भी है कि कहीं इस पूरे प्रकरण के पीछे व्यक्तिगत या सामाजिक दबाव तो नहीं, जो फॉरेस्ट गार्ड के व्यवहार या निजी संबंधों को लेकर गलत तरीके से निकाला जा रहा है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST