IND A vs AUS A: इस दौरे के लिए अनुभवी बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब को टीम में शामिल किया गया है, जिससे टेस्ट में वापसी की उम्मीद बढ़ गई है. वह टीम के सबसे उम्रदराज और सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं.
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम का हुआ ऐलान
Australia A squads for India Tour: अगले साल होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे के लिए अपनी A टीम का ऐलान कर दिया है. 22 सितंबर से शुरू होने वाले इस दौरे में दो चार-दिवसीय मैच होंगे, जिसके बाद 6 अक्टूबर से तीन ODI मैच खेले जाएंगे. सीरीज के सभी मैच पुडुचेरी में खेले जाएंगे. इस दौरे के लिए अनुभवी बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब को टीम में शामिल किया गया है, जिससे टेस्ट में वापसी की उम्मीद बढ़ गई है. वह टीम के सबसे उम्रदराज और सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं. ऑस्ट्रेलिया A ODI टीम में भारतीय मूल के दो खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है.
तेज गेंदबाज ब्रेंडन डॉगेट और झाई रिचर्डसन को भारत दौरे पर खेले जाने वाले दो चार-दिवसीय मैचों के लिए 15 सदस्यीय ऑस्ट्रेलिया A टीम में शामिल किया गया है. दोनों खिलाड़ी पिछली एशेज सीरीज का हिस्सा थे. कंधे की सर्जरी के बाद हाल ही में मैदान पर लौटे रिचर्डसन ने सात फर्स्ट-क्लास मैचों में छह विकेट लिए थे. अब वह इंडिया A के खिलाफ सीरीज में दमदार परफॉर्मेंस के साथ मेन टीम में वापसी करना चाहेंगे. इस बीच, तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन और स्पेंसर जॉनसन इंडिया A के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज में पेस अटैक को लीड करेंगे.
निखिल चौधरी और तनवीर संघा को ऑस्ट्रेलिया A की ODI टीम में शामिल किया गया है. निखिल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ तीन T20I खेले हैं, जिसमें उन्होंने दो विकेट लिए हैं. तनवीर ने छह ODI और सात T20I खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रम से चार और दस विकेट लिए हैं. युवा खिलाड़ी ओली पीक और कूपर कोनोली को भी टीम में शामिल किया गया है.
ब्रेंडन डॉगेट, जैक एडवर्ड्स, पीटर हैंड्सकॉम्ब, सैम हार्पर, लियाम हैचर, कैंपबेल केलावे, सैम कॉन्स्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, फर्गस ओ’नील, जोश फिलिप, झाई रिचर्डसन, कोरी रोचियोली, जेसन संघा, लियाम स्कॉट.
The Australia A squads for the tour of India have dropped, so what do you make of them?
MORE: https://t.co/Z9tlMrF5Ff pic.twitter.com/8B9doHmwRj
— cricket.com.au (@cricketcomau) August 31, 2026
महली बियर्डमैन, निखिल चौधरी, बेन ड्वारशुइस, जैक एडवर्ड्स, एरॉन हार्डी, स्पेंसर जॉनसन, सैम कॉन्स्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिच ओवेन, जोश फिलिप, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, लैकलन शॉ.
| तारीख | मुकाबला | स्थान |
|---|---|---|
| 22-25 सितंबर | पहला चार-दिवसीय मैच | पुडुचेरी |
| 29 सितंबर-2 अक्टूबर | दूसरा चार-दिवसीय मैच | पुडुचेरी |
| 6 अक्टूबर | पहला वनडे मैच | पुडुचेरी |
| 9 अक्टूबर | दूसरा वनडे मैच | पुडुचेरी |
| 11 अक्टूबर | तीसरा वनडे मैच | पुडुचेरी |
India vs West Indies T20: इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने…
Rampur murder case: उत्तर प्रदेश के रामपुर में मिलक खानम थाना क्षेत्र के कुम्हरिया कलां…
Senior citizen seat dispute: दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर सीनियर सिटिजन सीट को…
Indigo emergency landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6115 में उड़ान…
Salman Khan Paparazzi Controversy: सलमान खान ने 'बिग बॉस' के वीकेंड का वार एपिसोड में…
Diwali Shopping: Snapchat और GWI की स्टडी के मुताबिक, दिवाली पर Gen Z इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने…