Live TV
Search
Home > क्रिकेट > बांग्लादेश की खैर नहीं! टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड का एलान, 3 खूंखार गेंदबाजों की वापसी

बांग्लादेश की खैर नहीं! टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड का एलान, 3 खूंखार गेंदबाजों की वापसी

AUS vs BAN Test Series: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड का एलान कर दिया है. कप्तान पैट कमिंस के साथ जोश हेजलवुड और स्पिनर नाथन लायन की टीम में वापसी हुई है. देखें स्क्वाड...

Written By:
Last Updated: July 21, 2026 11:45:38 IST

Mobile Ads 1x1

AUS vs BAN Test Series: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच अगले महीने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया में खेली जाएगी, जिसके लिए कंगारू टीम ने अपनी स्क्वाड का एलान भी कर दिया है. इस स्क्वाड में कप्तान पैट कमिंस समेत कई दिग्गज गेंदबाज वापसी कर रहे हैं, जिसमें जोश हेजलवुड और नाथन लायन शामिल हैं. इसके अलावा स्कॉट बोलैंड और मिचेल स्टार्क भी स्क्वाड का हिस्सा हैं. ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के सभी 4 मुख्य गेंदबाज एकसाथ मैदान पर दिखाई दे सकते हैं. बता दें कि नाथन लायन के अलावा हेजलवुड, कमिंस और स्टार्क आईपीएल 2026 में भी खेलते नजर आए थे. इसके बाद अब सीधे टेस्ट सीरीज में वापसी कर रहे हैं.

इन खिलाड़ियों का कटा पत्ता

ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड में सीनियर गेंदबाजों की वापसी के बाद कुछ खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया है. माइकल नेसर और ब्रेंडन डोगेट का इस सीरीज से पत्ता कट गया है. सिलेक्टर्स ने साफ किया कि जरूरत पड़ने पर एक्स्ट्रा प्लेयर्स को टीम से जोड़ा जा सकता है. वहीं, बल्लेबाजी की बात करें, तो ओपनर उस्मान ख्वाजा के रिटायर होने के बावजूद टॉप ऑर्डर में कोई बदलाव नहीं किया. ट्रेविस हेड के साथ जैक वेदराल्ड ओपनिंग करते दिखाई देंगे. इसके अलावा खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लाबुशेन भी टीम की हिस्सा हैं. उनके अलावा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन, ब्यू वेबस्टर और जोश इंग्लिश भी स्क्वाड में शामिल हैं.

कब से शुरू होगी सीरीज?

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज 13 अगस्त से शुरू हो रही है. पहला टेस्ट मैच डार्विन के मैदान पर खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट मुकाबला 22 अगस्त से शुरू होगा, जो साउथ मैके के मैदान पर खेले जाएंगे.

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की स्क्वाड

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर.

MORE NEWS