T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी स्क्वाड का एलान किया. इस स्क्वाड में चोटिल कमिंस, हेजलवुड और टिम डेविड को मौका दिया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम 11 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी.
T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है. इस टीम की कमान मिचेल मार्श के हाथों में सौंपी गई है, जबकि तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की वापसी हुई है. ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में सिर्फ एक मैच खेला था. पैट कमिंस पिछले कुछ महीनों से पीठ के निचले हिस्से की चोट से जूझ रहे थे. कमिंस की फिटनेस को लेकर इस महीने के अंत में एक और स्कैन किया जाएगा. वहीं, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी अकिलीज की चोट के कारण पूरी एशेज सीरीज से बाहर रहे थे. हालांकि टी20 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें स्क्वाड में जगह दी गई है.
स्क्वाड की बात करें, तो ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्पिन गेंदबाजों पर ज्यादा भरोसा जताया है. मिचेल मार्श की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय स्क्वाड से ऑलराउंडर मिचेल ओवन को बाहर रखा गया है, जो एक चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम में कैमरन ग्रीन और मार्कस स्टोइनिस जैसे बड़े ऑलराउंडर खिलाड़ी पहले से मौजूद हैं, जिसके चलते मिचेल ओवन को जगह नहीं दी गई.
ऑस्ट्रेलिया की टीम में कई स्पिन गेंदबाजों को मौका दिया गया है. इस स्क्वाड में बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुह्नमैन और युवा ऑलराउंडर कूपर कॉनली को शामिल किया गया है. साथ ही अनुभवी स्पिनर एडम जम्पा और ग्लेन पार्ट टाइम स्पिनर ग्लेन मैक्सवेल भी टीम में शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज के सभी मैच श्रीलंका में खेलने वाली है, जहां पर स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलने की संभावना है. वहीं, तेज गेंदबाजों में पैट कमिंस, हेजलवुड, नाथन एलिस और जेवियर बार्टलेट को शामिल किया गया है. इसके अलावा ऑलराउंडर के तौर पर कैमरन ग्रीन और मार्कस स्टोइनिस भी स्क्वाड का हिस्सा हैं. बता दें कि इस ऑस्ट्रेलियाई टीम में कोई भी लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज शामिल नहीं है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं.
ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप की स्क्वाड में चोटिल खिलाड़ियों के नाम भी शामिल किए हैं. पैट कमिंस की पीठ की चोट से उबर रहे हैं, जिनका स्कैन जल्द ही होगा. कमिंस पिछले वर्ल्ड कप के बाद टीम में वापस लौटे हैं. कमिंस के अलावा जोश हेजलवुड और फिनिशर बल्लेबाज टिम डेविड भी चोट से उबर रहे हैं. ये तीनों खिलाड़ी अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं, लेकिन फिर भी उन्हें ऑस्ट्रेलिया की स्क्वाड में शामिल किया गया है. टीम सेलेक्टर्स का कहना है कि ये तीनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे. मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा कि यह टीम फिलहाल शुरुआती है और टूर्नामेंट से पहले जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव किए जा सकते हैं.
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा.
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…
Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…
Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की Jailer 2 ने पांचवें दिन ₹42.35…
Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…
Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…