Venue vs Brezza: एसयूवी सेग्मेंट के नई हुंडई वेन्यू और मारुती ब्रेजा में कौन दमदार है? किसमें फीचर्स ज्यादा है और इजन कैसा है, देखें सबकुछ
Venue vs Brezza
Venue vs Brezza: एसयूवी सेग्मेंट में मुकाबला अब और भी तेज हो गया है. काफी लंबे समय से बाजार में हुंडई वेन्यू और मारुति सुजुकी ब्रेजा लोगों की पसंद बनी हुई है. यह दोनों ही गाड़ियां अपने आप में बहुत शानदार लुक के साथ, एडवांस फीचर्स और जबरदस्त प्रदर्शन का दावा करती है. ऐसे में यदि आप भी SUV लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इसके इंजन, साइज, और फीचर्स को ध्यान से देखना होगा.
नई हुंडई वेन्यू की लंबाई 3,995mm है और मारुति ब्रेजा की लंबाई भी 3,995mm ही है. इसकी ऊंचाई में यह वेन्यू से 1,685m आगे है, चौड़ाई के मामले में वेन्यू की चौड़ाई 1,800mm है, जबकि मारुति ब्रेजा की चौड़ाई थोड़ी कम 1,790mm है. नई हुंडई वेन्यू की वीलबेस अब 2,520mm का हो गया है, जो कि पहले से 20mm ज्यादा है और मारुति ब्रेजा की वीलबेस 2,500mm है.
हुंडई वेन्यू की वीलबेस मारुति ब्रेजा से ज्यादा चौड़ी है जिसकी वजह से इसका रोड प्रजेंस और केबिन स्पेज बेहतरीन होता है. इसके मुकाबले मारुती ब्रेजा की ऊंचाई ज्यादा है, जो इसके एसयूवी फील को और ज्यादा बढ़ाती है.
हुंडई वेन्यू तीन इंजन विकल्प के साथ आती है, जिसमें 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल शामिल है. ब्रेज़ा में एक ही इंजन मिलता है, जिसमें 1.5-लीटर क्षमता है. हुंडई वेन्यू के इंजन्स के साथ मैनुअल, ऑटोमैटिक और डीसीटी गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है. जबकि, मारुती ब्रेजा के इंजन के साथ 5 एमटी और 6 एटी ट्रैंस्मिशन मिलते हैं. इन सब के अलावा मारुती ब्रेजा में CNG वर्जन भी आता है.
नई हुंडई वेन्यू ज्यादा हाई-टेक और फ्यूचरिस्टिक है, जबकि ब्रेजा ज्यादा प्रैक्टिकल और फैमिली-फ्रेंडली फील कराती है.
हुंडई वेन्यू में छह मोनोटोन और दो ड्युअल-टोन कलर में उपलब्ध है, जबकि मारुती ब्रेजा सात मोनोटोन और तीन ड्युअल-टोन कलर के साथ उपलब्ध है.
Salman Khan News: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने की सलाह…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…
Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…
Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की Jailer 2 ने पांचवें दिन ₹42.35…