Live TV
Search
Home > राज्य > गुजरात > Watch Video: बिना टिकट ट्रेन में सफर कर रहा था यात्री, TTE से भिड़ा तो स्टेशन पर चलने लगे थप्पड़-मुक्के

Watch Video: बिना टिकट ट्रेन में सफर कर रहा था यात्री, TTE से भिड़ा तो स्टेशन पर चलने लगे थप्पड़-मुक्के

Watch Video: रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान हंगामा देखने को मिला. इस दौरान TTE और एक यात्री के बीच जमकर हंगामा हो गया. दोनों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Written By:
Published: November 18, 2026 22:23:00 IST
Last Updated: 2026-11-18 22:24:12

Mobile Ads 1x1

Watch Video: रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान अक्सर यात्रियों और टिकट चेकर के बीच बहस देखने को मिल जाती है लेकिन गुजरात के उधना रेलवे स्टेशन पर मामला इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई. यहां एक यात्री और टिकट चेकर (TTE) के बीच जमकर विवाद हुआ. दोनों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद रेलवे ने भी घटना को लेकर अपनी तरफ से सफाई दी है.

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, पूरा विवाद बिना वैध टिकट यात्रा करने और जुर्माना भरने को लेकर शुरू हुआ था. हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर स्टेशन पर ऐसा क्या हुआ कि बात मारपीट तक पहुंच गई?

अहमदाबाद-बोरीवली एक्सप्रेस से उतरा था यात्री

रेलवे की जानकारी के अनुसार, घटना उधना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 की है. यहां अहमदाबाद-बोरीवली एक्सप्रेस से उतरने के बाद एक यात्री टिकट चेकिंग के दौरान पकड़ में आया. ड्यूटी पर मौजूद TTE ने जब उसके यात्रा संबंधी दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि उसके पास वैध टिकट नहीं था. इसके बाद टिकट चेकर ने यात्री से रेलवे के नियमों के मुताबिक जुर्माना जमा करने को कहा. इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

पर्स चोरी होने का बनाया बहाना

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यात्री ने टिकट का जुर्माना भरने में असमर्थता जताई. उसने बताया कि उसका पर्स चोरी हो गया है. इसके बावजूद जब उससे जरूरी प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया तो वह नाराज हो गया और स्टेशन पर हंगामा करने लगा. मामला बढ़ने पर रेलवे कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया. यात्री जब बिना कार्रवाई पूरी किए वहां से जाने लगा तो कर्मचारियों ने उसे रोक लिया. इसके बाद उसे TTE कार्यालय ले जाया गया.

535 रुपये जुर्माना भरा

रेलवे कार्यालय में यात्री के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई. अधिकारियों के अनुसार, बिना वैध टिकट यात्रा करने के मामले में उस पर 535 रुपये का जुर्माना लगाया गया. जुर्माना जमा करने के बाद यात्री ने अपनी गलती स्वीकार की और रेलवे कर्मचारियों से माफी भी मांगी.

ये भी पढ़ें: Noida Murder: शरीर पर चोट, आंखें गायब और… पुस्ते पर मिला ‘हसीन’ का शव, समलैंगिक संबंधों का शक

MORE NEWS