BCCI Naman Award List 2026: बीसीसीआई ने नमन पुरस्कार 2026 के लिए विजेताओं की लिस्ट जारी कर दी है. राहुल द्रविड़, रोजर बिन्नी और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर का अवॉर्ड दिया जाएगा.
बीसीसीआई ने नमन अवॉर्ड 2026 के लिए विजेताओं की पूरी लिस्ट जारी की.
BCCI Naman Award List 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नमन अवॉर्ड के विजेताओं की पूरी लिस्ट जारी कर दी है. 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और उभरते खिलाड़ियों को अवॉर्ड दिया जाएगा. इस साल BCCI भारत के पूर्व हेड कोच और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ और वर्ल्ड चैंपियन रोजर बिन्नी को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करेगी. इसके अलावा महिला क्रिकेट में मिताली राज को बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा. यह BCCI की ओर से दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है. इन दिग्गजों के अलावा भारत के उभरते स्टार्स को भी अलग-अलग अवॉर्ड से नवाजा जाएगा.
भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को साल 2024-25 सीजन के लिए दूसरी बार बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (मेंस) का पॉली उमरीगर पुरस्कार दिया जाएगा. वहीं, विमेंस क्रिकेट में स्मृति मंधाना को 5वीं बार बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर का अवॉर्ड मिलेगा. नीचे देखें सभी विजेताओं की लिस्ट…
भारतीय घरेलू क्रिकेट में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाली मुंबई की इरा जाधव को ‘बेस्ट महिला क्रिकेटर (घरेलू)’ के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा. वहीं, हरियाणा की शेफाली वर्मा को 2024-25 सीजन के लिए ‘बेस्ट महिला क्रिकेटर (सीनियर घरेलू वनडे)’ के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा मुंबई के युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे को 2024-25 सीजन के लिए घरेलू लिमिटेड ओवर प्रतियोगिताओं में बेस्ट ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवार्ड दिया जाएगा.
वहीं, विदर्भ के हर्ष दुबे को भी 2024-25 सीजन के लिए रणजी ट्रॉफी में ‘बेस्ट ऑलराउंडर’ का लाला अमरनाथ अवार्ड मिलेगा. इतना ही नहीं, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को एक बार फिर BCCI के घरेलू टूर्नामेंट्स में ‘बेस्ट प्रदर्शन’ का अवार्ड मिलेगा, क्योंकि उन्होंने इस सीजन में चार ट्रॉफियां जीतीं और दो में रनर-अप रहे.
बीसीसीआई के नमन पुरस्कार 2026 में भारत के लिए ICC ट्रॉफी जीतने वाली सभी 5 टीमों का सम्मान किया जाएगा. इनमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025, ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली सीनियर पुरुष टीम, ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतने वाली सीनियर महिला टीम, आईसीसी अंडर 19 विश्व कप 2026 जीतने वाली पुरुष अंडर 19 टीम और आईसीसी अंडर 19 विश्व कप 2025 जीतने वाली महिला अंडर 19 टीम शामिल है.
इन दिनों रामायण फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है. ऐसे में आज हम…
JEE Success Story: भारत में JEE के बाद IIT और कॉर्पोरेट करियर आम रास्ता माना…
Ashok Kharat Objectionable Video: पीड़ित महिलाओं का कहना है कि अशोक खरात भविष्य बताने के लिए…
OnePlus 15 5G और Xiaomi POCO X8 Pro 5G भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक…
Gatte Ki Sabji Recipe: गट्टे की सब्जी राजस्थानी थाली का अभिन्न हिस्सा है. लेकिन अक्सर…
दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की दमदार मानी जाती हैं. दोनों का ही लुक काफी…