<

IPL 2026: BCCI के वो 7 सख्त नियम, तोड़ा तो भारी लगेगा जुर्माना, खिलाड़ियों में खौफ!

आईपीएल 2026 से पहले बीसीसीआई ने नई गाइडलाइंस जारी की है. बोर्ड ने कुल 7 गाइडलंस दी है जिसे तोड़ने पर प्लेयर्स को भारी जुर्माना देना पड़ेगा. नए नियमों के अनुसार, खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए आते समय टीम बस से ही आना होगा, ऐसे और भी नियम शामिल हैं.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले टीम मैनेजर्स को कुछ नए निर्देश जारी किए हैं. इन निर्देशों में मैच से पहले और मैच वाले दिन खिलाड़ियों के लिए कई जरूरी नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना सभी टीमों के लिए जरूरी होगा. नए नियमों के अनुसार, खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए आते समय टीम बस से ही आना होगा. वहीं, खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य अलग गाड़ियों में आएंगे और वे हॉस्पिटैलिटी एरिया से ही ट्रेनिंग देख सकेंगे.

बीसीसीआई ने यह भी निर्देश दिया है कि खिलाड़ी पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान ‘फ्लॉपी चप्पल’ और बिना आस्तीन (स्लीवलेस) जर्सी पहनकर न आएं. अगर कोई खिलाड़ी ऐसा करता है, तो पहली बार उसे चेतावनी दी जाएगी और दूसरी बार जुर्माना लगाया जाएगा. इसके अलावा, खिलाड़ियों को ऑरेंज और पर्पल कैप पहनने के लिए भी कहा गया है. जो खिलाड़ी कैप नहीं पहनते, उन्हें कम से कम पहले दो ओवर तक कैप पहनने के लिए कहा गया है, ताकि ब्रॉडकास्ट में यह दिख सके.

पिच को लेकर दी गाइडलाइंस

प्रैक्टिस सत्र को लेकर भी बीसीसीआई ने साफ नियम बनाए हैं. हर टीम को प्रैक्टिस के लिए दो नेट और मुख्य पिच पर एक साइड विकेट दिया जाएगा, जहां खिलाड़ी लंबी हिटिंग की प्रैक्टिस कर सकेंगे. अगर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमें एक साथ अभ्यास कर रही हैं, तो उन्हें दो-दो विकेट दिए जाएंगे. अगर कोई टीम पहले अपनी प्रैक्टिस खत्म कर लेती है, तो दूसरी टीम उस विकेट का इस्तेमाल नहीं कर सकती. इसके अलावा, ओपन नेट प्रैक्टिस की अनुमति नहीं होगी.

जर्सी नंबर बदलने पर बताना होगा

मैच वाले दिन प्रैक्टिस करने की भी अनुमति नहीं होगी और उस दिन मुख्य पिच पर कोई फिटनेस टेस्ट भी नहीं लिया जाएगा. साथ ही, अगर खिलाड़ी अपनी जर्सी नंबर बदलते हैं, तो इसकी जानकारी 24 घंटे पहले देना जरूरी होगा. बीसीसीआई ने आईपीएल के पहले 20 मैचों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है, जो 28 मार्च से 12 अप्रैल के बीच खेले जाएंगे. बाकी मैचों की पूरी सूची राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखों के बाद जारी की जाएगी. इस तरह, नए नियमों के साथ आईपीएल का नया सीजन और भी अनुशासित और व्यवस्थित होने की उम्मीद है.
Satyam Sengar

Recent Posts

IPL 2026 से पहले BCCI की बड़ी बैठक, सभी कप्तान होंगें शामिल, 25 मार्च की मीटिंग में क्या क्या होगा?

BCCI Schedule Meeting Ahead of IPL 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) बुधवार, 25 मार्च…

Last Updated: March 24, 2026 19:32:30 IST

RBSE 10वीं रीचेकिंग फॉर्म 2026: कैसे करें ऑनलाइन आवेदन? क्या है फीस, अंतिम तिथि और स्क्रूटनी प्रक्रिया

RBSE 10th Copy Recheck Process: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है,…

Last Updated: March 24, 2026 19:24:53 IST

थिएटर के बाद अब OTT पर मचेगा धमाल , जानें ‘भाबीजी घर पर हैं’ कब और कहां देखें

Bhabiji Ghar Par Hain: टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' की स्पिन-ऑफ फिल्म 'भाभीजी घर…

Last Updated: March 24, 2026 19:05:38 IST

40 हीरों वाली अंगूठी में दिखा आमिर खान का प्यार! गौरी स्प्रैट ने पहनी एक्वामरीन रिंग, क्या है खासियत

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को हीरे की दो…

Last Updated: March 24, 2026 18:50:58 IST

कौन है सोनू पंजाबन? जिन्हें दिल्ली हाईकोर्ट ने मानव तस्करी केस में किया बरी, जानें पूरा मामला

Sonu Punjaban: दिल्ली उच्च न्यायालय ने वेश्यावृत्ति और मानव तस्करी के एक मामले में गीता…

Last Updated: March 24, 2026 18:42:05 IST

MacBook Neo को टक्कर देते हैं ये 4 लैपटॉप, जबरदस्त फीचर्स के साथ कीमत में भी किफायती

हालांकि, देखा जाए तो टेक मार्केट में ऐसे कई लैपटॉप हैं, जो न सिर्फ इसकी…

Last Updated: March 24, 2026 18:36:03 IST