उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक आदमी ने नई गाड़ी खरीदी. वो अपनी गली के बच्चों को गाड़ी में घुमाने निकला. इसी बीच बच्चों ने मजाक में बचाओ-बचाओ का शोर मचा दिया. इसके बाद भीड़ ने उस व्यक्ति को काफी पीटा.
वायरल वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोगों की भीड़ कार में बैठे एक व्यक्ति को पीट रही है. वे काफी तेज-तेज चिल्ला रहे हैं. कहा जा रहा है कि वे लोग उस व्यक्ति को बच्चा चोर समझ रहे थे. ऐसा इसलिए क्योंकि कार से कुछ बच्चों की चिल्लाने की आवाज आ रही थी. वे बच्चे बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे. दरअसल वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ये उत्तर प्रदेश के सोनभद्र की वीडियो है. यहां व्यक्ति ने एक नई कार खरीदी. वो अपनी गली के बच्चों को कार में बिठाकर घूमने निकल जाता है. इसी बीच बच्चों की एक शरारत व्यक्ति पर भी पड़ जाती है.
दरअसल, एक व्यक्ति नई कार खरीदता है. वो अपनी गली के बच्चों को इकट्ठा कर उन्हें घुमाने के लिए ले जाता है. इसी बीच रास्ते में वे बच्चे चलती कार से बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगते हैं. कुछ लोग उन आवाजों को सुन लेते हैं और गाड़ी को जबरन रोक लेते हैं. इसके बाद वे आदमी को पकड़कर पीटने लगते हैं. उन लोगों ने उसके कपड़े तक फाड़ दिए. इतना ही नहीं, उसकी कार तक तोड़ देते हैं. भीड़ में से कोई व्यक्ति पुलिस को कॉल करके बच्चा चोरी के गिरोह के सदस्य को पकड़ने की बात कहते हैं. आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंचती है और पूरे मामले की जांच करती है. पुलिस जांच में पता चलता है कि ये बच्चों का पड़ोसी है और उन्हें घुमाने लाया है.
सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन लिखा. यूजर ने लिखा, ‘सोनभद्र में आदमी ने नई गाडी ली, गाडी में आदमी अपनी गली के बच्चो को बैठाकर घुमाने निकला. बच्चे गाड़ी में खेल खेल में बचाओ बचाओ चिल्लाने लगे, लोगो ने बच्चा चोर समझकर आदमी को पीटा और उसकी गाडी तोड़ दी. पुलिस ने जब जांच की तो असली मामला सामने आया! ये कलयुगी बच्चे है भाई तोड़ा आराम से’
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग एक के बाद एक कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि भलाई के चक्कर में इसकी कुटाई हो गई. दूसरे ने लिखा, भाई साहब फिल्मों से ज्यादा इम्प्रेस हो गए. अब ये छाछ भी फूंक-फूंक के पिएंगे. इस देश में घर से बाहर निकलने पर बॉडी कैम की जरूरत है. एक यूजर ने लिखा कलयुगी बच्चों से थोड़ा दूर रहें. किसी ने लिखा, भलाई का जमाना ही नहीं रहा.
Bijnor Woman Transmitted HIV To Brothers: बिजनौर के एक गांव में किराए पर रहने आई…
गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…
Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…
सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी को मात दे…
एक यात्री ने आरोप लगाया कि जीआरपी कर्मियों ने उसे 10,000 रुपये के गुटखा जुर्माने…
वडोदरा (गुजरात) [भारत], 1 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय में अपने अनुठे कानून सम्बन्धित कॉन्क्लेव संविधान पे…