<

BCCI Secretary vs Selector: अजीत अगरकर या देवजीत सैकिया, बोर्ड किसको देता है ज्यादा सैलरी? कमाई में कितना अंतर

BCCI Secretary vs Chief Selector Salary Comparison: बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर दोनों ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड के बड़े पदों पर हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों में किसकी कमाई ज्यादा है? आइए समझते हैं.

BCCI Secretary vs Chief Selector Salary Comparison: हम सब जानते हैं कि बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट को कंट्रोल करने वाला एक निकाय है. इस बोर्ड में दो ऐसे पद हैं जिनके पास पूरे भारतीय क्रिकेट की ताकत होती है. एक सेक्रेटरी और दूसरा चीफ सेलेक्टर. ऐसे में यहां बड़े पदों पर काम करने वाले लोगों की कमाई को लेकर हमेशा चर्चा रहती है. ऐसे में यह सवाल काफी बार पूछा जाता है कि बीसीसीआई के सेक्रेटरी  देवजीत सैकिया और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर में से किसे ज्यादा पैसे मिलते हैं.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजीत अगरकर इस समय भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर हैं. उनका काम टीम चुनना, खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखना और कप्तान व कोच के साथ मिलकर भविष्य की टीम तैयार करना है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर  को सालाना करीब 3 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है. यानी कि प्रति महीने करीब 25 लाख रुपए. इसके अलावा विदेशी दौरे और मीटिंग के दौरान दूसरी सुविधाएं भी दी जाती हैं.

देवजीत सैकिया की कमाई कितनी?

देवजीत सैकिया बीसीसीआई के सेक्रेटरी हैं. बोर्ड के सभी बड़े प्रशासनिक फैसलों में उनकी अहम भूमिका होती है. उन्हें यात्रा भत्ता, होटल, दैनिक भत्ता, बैठकों का खर्च और कई दूसरी आधिकारिक सुविधाएं मिलती हैं. इन्हीं सुविधाओं की वजह से उनकी कुल कमाई चीफ सेलेक्टर से ज्यादा मानी जाती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देवजीत सैकिया को सालाना 3.8 करोड़ रुपए की सैलरी मिलती है. इसके अलावा विदेशी दौरे पर 84000 रुपए अलग से, भारत देश में दौरे पर 40000 रुपए प्रति दिन के हिसाब से दिए जाते हैं.

आखिर किसे मिलता है ज्यादा पैसा?

इस हिसाब से देखा जाए तो देवजीत सैकिया यानी बीसीसीआई का सेक्रेटरी अधिक पैसा कमाता है. क्योंकि उन्हें कई तरह के भत्ते और आधिकारिक सुविधाएं भी मिलती हैं. यही वजह है कि रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई के सेक्रेटरी की कुल आय चीफ सेलेक्टर से ज्यादा मानी जाती है. हालांकि दोनों ही अपने-अपने पद पर भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद अहम जिम्मेदारी निभाते हैं.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

बहाने से झोपड़ी में ले गया, फिर वहां… ग्रामीणों ने टीचर को बनाया बंधक, पेड़ से बांधकर पीटा, Video Viral

Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा…

Last Updated: October 6, 2026 14:29:04 IST

IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के खेल पर बारिश का साया! क्या लखनऊ में धुल जाएगा आज का महामुकाबला?

IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के पहले टी20 पर बारिश का साया…

Last Updated: October 6, 2026 13:23:07 IST

परदादा लाइट के खंभे से गिरे थे, परपोते शिव मांडलिक ने वही खंभा जमीन पर उतार दिया

अहमदाबाद (गुजरात) [भारत], 5 अक्टूबर: साल 1956। गांव में लक्ष्मणभाई काम के लिए लाइट के…

Last Updated: October 6, 2026 13:07:26 IST

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: आज लखनऊ में होगा महामुकाबला! जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की…

Last Updated: October 6, 2026 13:23:53 IST

फ्लैट बेचकर टीवी शो में लगाया पैसा, रातों-रात गायब हो गया चैनल; भाई अनुपम खेर ने भी नहीं की राजू की मदद

Raju Kher: अनुपम खेर के भाई राजू खेर ने हाल ही में बताया कि उन्होंने…

Last Updated: October 6, 2026 12:53:22 IST