BCCI Secretary vs Chief Selector Salary Comparison: हम सब जानते हैं कि बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट को कंट्रोल करने वाला एक निकाय है. इस बोर्ड में दो ऐसे पद हैं जिनके पास पूरे भारतीय क्रिकेट की ताकत होती है. एक सेक्रेटरी और दूसरा चीफ सेलेक्टर. ऐसे में यहां बड़े पदों पर काम करने वाले लोगों की कमाई को लेकर हमेशा चर्चा रहती है. ऐसे में यह सवाल काफी बार पूछा जाता है कि बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर में से किसे ज्यादा पैसे मिलते हैं.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजीत अगरकर इस समय भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर हैं. उनका काम टीम चुनना, खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखना और कप्तान व कोच के साथ मिलकर भविष्य की टीम तैयार करना है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को सालाना करीब 3 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है. यानी कि प्रति महीने करीब 25 लाख रुपए. इसके अलावा विदेशी दौरे और मीटिंग के दौरान दूसरी सुविधाएं भी दी जाती हैं.
देवजीत सैकिया की कमाई कितनी?
देवजीत सैकिया बीसीसीआई के सेक्रेटरी हैं. बोर्ड के सभी बड़े प्रशासनिक फैसलों में उनकी अहम भूमिका होती है. उन्हें यात्रा भत्ता, होटल, दैनिक भत्ता, बैठकों का खर्च और कई दूसरी आधिकारिक सुविधाएं मिलती हैं. इन्हीं सुविधाओं की वजह से उनकी कुल कमाई चीफ सेलेक्टर से ज्यादा मानी जाती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देवजीत सैकिया को सालाना 3.8 करोड़ रुपए की सैलरी मिलती है. इसके अलावा विदेशी दौरे पर 84000 रुपए अलग से, भारत देश में दौरे पर 40000 रुपए प्रति दिन के हिसाब से दिए जाते हैं.