Nagpur Crime News: मुंबई के एक 20 साल के बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) स्टूडेंट को मंगलवार सुबह महाराष्ट्र के नागपुर में गिरफ्तार किया गया. उस पर 12वीं क्लास की एक लडकी को किडनैप करने, उसका यौन शोषण करने और उसे बार-बार चाकू मारने का आरोप है.
जहां हुई 20 साल की लड़की के साथ हैवानियत, वहां मिले खुंखार हथियार; इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी मुलाकात
Nagpur Crime News: महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां से 16 साल की 12वीं क्लास की स्टूडेंट को बंधक बनाकर रेप करने के मामला सामने आया है. हुडकेश्वर पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. पुलिस ने बुधवार को मामले का जानकारी देते हुए कहा कि डिघोरी में एक करिए के फ्लैट से टीनेजर को छुडाने के बाद प्लान किए हमले के सबूत बरामद किए गए हैं. जहां उसे 24 घंटे से ज्यादा बंधक बनाकर रखा गया था.
जांचकर्ता ने कहा कि ‘आरोपी ने कथित तौर पर टीनेजर को ड्रग्स मिली चॉकलेट खिलाने को मजबूर किया. फिर लंबे समय तक फेटिश हमला और ब्लैकमेल किया गया. पुलिस सुत्रों के मुताबिक, कथित तौर पर इस गलत व्यवहार को फिल्माया और उसके पास सर्वाइवर की अश्लील तस्वीरें और वीडियो मिले. पुलिस ने सेक्स बढाने वाली गोलियां, स्प्रे, तीन चाकू, हथकडी, एक नायलॉन की रस्सी, मेटल से जडी लेदर की बेल्ट और दूसरे डिवाइस जब्त किए. जो कथित तौर पर सेक्सुअल क्रूरता के लिए बनाए गए थे. अधिकारियों को एक हवा वाला बिस्तर और एक इलेक्ट्रॉनिक एयर पंप मिला, जो कथित तौर पर ऑनलाइन खरीदा गया था.
पुलिस कमिश्नर विश्वास नांगरे पाटिल ने कहा कि ‘जांचकर्ता सर्वाइवर के मानसिक रूप से स्थिर होने के बाद उसकी पूरी कहानी रिकॉर्ड करेंगे. जांचकर्ता यह पता लगाने के लिए डिजिटल सबूतों की जांच कर रहे हैं कि क्या अपराध पहले से प्लान किया गया था. आरोपी ने लडकी से इंस्टाग्राम और ऑनलाइन गेमिंग के जरिए दोस्ती की थी, और उसके परिवार के बारे में डिटेल्स इकट्ठा करने के बाद नागपुर गया था.’
ये भी पढ़ें: PAK vs WI: बाबर आजम के शतक का इंतजार फिर बढ़ा… सेंचुरी होते होते रह गई, साढ़े 3 साल से जूझ रहे
इन्वेस्टिगेटर्स ने ऑनलाइन ग्रूमिंग और ब्लैकमेल के एक सीरियल पैटर्न का पता लगाने का दावा किया है. सर्वाइवर के तीन दोस्तों से पूछताछ के दौरान, पुलिस को पता चला कि आरोपी सबसे पहले एक गेमिंग ऐप के जरिए चारों लडकियों से जुडा था. कहा जाता है कि वह लगभग एक साल तक सर्वाइवर की सबसे अच्छी दोस्त के करीब रहा, फिर उस रिश्ते को खत्म कर दिया और अपना ध्यान सरकारी अधिकारी की बेटी पर लगा दिया. चारों लडकियों और आरोपी की ऑनलाइन गेमिंग में एक जैसी दिलचस्पी थी, जिससे दोस्ती हुई.
Zaheer Khan: 18 साल बाद जब स्टीफन फ्लेमिंग CSK से अलग हुए, तो हर किसी…
अजिंक्य रहाणे और राधिका ने इगतपुरी में बने अपने खूबसूरत हॉलिडे विला 'राया एस्टेट' की…
Greater Noida West road accident: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में थार और…
Samsung के महंगे फ्रेंच स्टाइल फ्रिज को लेकर एक यूजर ने X पर एक वीडियो…
Singapore trip budget: सिंगापुर की 3 रात और 4 दिन की ट्रिप दोस्तों के साथ…
Kidney failure after delivery: दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक युवा…