Ben Stokes Facial Transformation: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर को देखने के बाद क्रिकेट जगत में सनसनी फैल गई है. दरअसल, इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने हाल ही में चेहरे की सर्जरी कराई है. इस सर्जरी के बाद बेन स्टोक्स (Ben Stokes) का चेहरा बिल्कुल बदल गया, जिसे देख हर कोई शॉक हो गया है. इंग्लैंड क्रिकेट की ओर से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें उनकी टीम के तीनों फॉर्मेट के नए किट दिखाए गए हैं. इस वीडियो में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भी दिखाई देते हैं, जो काफी दुबले-पतले दिखाई दे रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपना बहुत वजन खो दिया है. पहले कभी बेन स्टोक्स को इस तरह से नहीं देखा गया है. ऐसे में इस तस्वीर के सामने आने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट के फैंस दुखी हो गए हैं. नीचे देखें वीडियो…
बेन स्टोक्स को क्या हुआ?
दरअसल, इस साल की शुरुआत में बेन स्टोक्स को नेट सेशन के दौरान चेहरे पर बॉल लग गई थी. इसके बाद उनकी सर्जरी हुई है. फिलहाल बेन स्टोक्स इस गंभीर चोट से उबर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे भाग्यशाली हैं कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई. बीबीसी स्पोर्ट से बातचीत करते हुए बेन स्टोक्स ने बताया कि यह बहुत ही डरावनी स्थिति थी. मुझे सीधे चेहरे पर एक जोरदार मुक्का लगा. अगर मैं अपना सिर न घुमाता, तो शायद आज मैं यह इंटरव्यू न दे पा रहा होता. ICC के अनुसार, इस चोट की वजह से स्टोक्स की गाल की हड्डी टूट गई और उन्हें सर्जरी करानी पड़ी.
मैदान पर कब करेंगे वापसी?
इंग्लैंड (England Cricket) के कप्तान बेन स्टोक्स ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज खत्म होने के बाद से ही इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे हैं. एशेज सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स को ग्रोइन में भी चोट लगी थी. उस सीरीज में इंग्लैंड को 4-1 से करारी हार मिली थी. अब इंग्लैंड की टीम जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए उतरेगी. इस सीरीज में इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का अहम रोल होने वाला है. हालांकि चोट की वजह से उनकी वापसी में देरी हो सकती है. उम्मीद थी कि स्टोक्स जल्द ही ठीक होकर काउंटी क्रिकेट में वापसी करेंगे, लेकिन अभी उन्हें पूरी तरह रिकवर करने में और समय लगेगा. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बेन स्टोक्स मैदान पर कब वापसी करते हैं.