<

World Record: भूटान के गेंदबाज ने किया अनोखा करिश्मा, T20I मैच में झटके 8 विकेट; बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20I World Record: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक कोई गेंदबाज सिर्फ 1 मैच में 8 विकेट नहीं ले पाया था. हालांकि अब भूटान के लेफ्ट आर्म स्पिनर सोनम येशे ने T20I मैच में 8 विकेट लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. जानें कौन हैं सोनम येशे...

T20I World Record: भूटान के एक गेंदबाज ने विश्व क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कानामा किया है, जो पहले कभी नहीं हुआ. भूटान के लेफ्ट आर्म स्पिनर सोनम येशे ने वर्ल्ड क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. सोनम येशे टी20 इंटरनेशनल के एक मुकाबले में 8 विकेट लेने वाली दुनिया की पहली गेंदबाज बन गए हैं. अभी तक कोई दूसरा गेंदबाज T20 या फिर टी20 इंटरनेशनल में यह करिश्मा नहीं कर पाया था. 22 साल के सोनम येशे ने शुक्रवार को गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में म्यांमार के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में यह खास कारनामा किया. उन्होंने अपने 4 ओवर की स्पेल में सिर्फ 7 रन दिए और 8 विकेट चटकाए.
इसके दम पर भूटान की टीम ने म्यांमार को सिर्फ 45 रनों के स्कोर पर आउट कर दिया. इसके चलते भूटान ने यह मैच 82 रनों से जीत लिया. यह सीरीज पूरी तरह से एकतरफा रही, जिसमें भूटान ने 5-0 से म्यांमार को करारी हार दी.

7 विकेट लेने वाले गेंदबाजों का रिकॉर्ड तोड़ा

भूटान के सोनम येशे ने पुरुष टी20 इंटरनेशनल मैचों में 8 विकेट लेकर ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया है, जो लंबे समय तक बरकरार रहेगा. अभी तक पुरुष टी20 इंटरनेशनल मैचों में सिर्फ 2 गेंदबाजों ने 7-7 विकेट लेने का कारनामा किया था, लेकिन अब सोनम येशे ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है. साल 2023 में स्याजरुल इद्रस ने चीन के खिलाफ मलेशिया के लिए 7 विकेट लेकर 8 रन दिए थे. इसके अलावा अली दाऊद ने साल 2025 में बहरीन की ओर से खेलते हुए भूटान के खिलाफ 7 विकेट लेकर 19 रन दिए थे. वहीं, अगर इंटरनेशनल मैचों से अलग सिर्फ टी20 मैचों की बात करें, तो दो गेंदबाजों ने यह कारनामा किया है. साल 2019 में कॉलिन एकरमैन ने लीसेस्टरशायर की ओर से खेलते हुए बर्मिंघम बियर्स के खिलाफ 7 विकेट चटकाए थे. साल 2025 में तस्कीन अहमद ने दरबार राजशाही के लिए ढाका कैपिटल्स के खिलाफ 7 विकेट हासिल किए थे.

महिला क्रिकेट में किसके नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड?

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें, तो टी20I मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड इंडोनेशिया की रोमालिया के नाम दर्ज है. उन्होंने साल 2024 में मंगोलिया के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए बिना कोई रन दिए 7 विकेट हासिल किए थे. यह महिला टी20 इंटरनेशनल और T20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

कौन हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले सोनम येशे?

सोनम येशे ने सभी गेंदबाजों की पीछे छोड़ते हुए टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा 8 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. येशे ने जुलाई, 2022 में भूटान के लिए मलेशिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अपना डेब्यू किया था. पहले ही मैच में येशे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे. सोनम येशी ने अभी तक उन्होंने 34 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिनमें कुल 37 विकेट हासिल किए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…

Last Updated: October 31, 2026 17:06:06 IST

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST