<

Optimal Fridge Temperature in Winter: क्या सर्दियों में भी वही फ्रिज सेटिंग रखते हैं? जानिए कितने नंबर पर चलाने से खाना रहेगा ताजा और बिजली की होगी बचत

Fridge Temperature in Winter: अक्सर हमें यह पता नहीं होता है कि कौन से मौसम में रेफ्रिजरेटर के लिए कौन सी सेटिंग इस्तेमाल करनी चाहिए. हम लगभग पुरे साल एक ही सेंटिग पर फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं.ऐसे में आइए जानते हैं सर्दियों के लिए फ्रिज की एक बेहतर सेटिंग (Optimal Fridge Temperature in Winter) के बारे में

Fridge Temperature in Winter: मौसम गर्मी हो या सर्दी का हममें से ज्यादातर लोग अपने रेफ्रिजरेटर को पूरे साल एक ही टंपरेचर पर चलाते हैं, जबकि सर्दियों में, बाहर का तापमान पहले से ही कम होता है, इसलिए इस मौसम में रेफ्रिजरेटर की सेटिंग्स बदल देनी चाहिए. लेकिन अक्सर, लोगों को पता नहीं होता कि मौसम के हिसाब से अपने रेफ्रिजरेटर के लिए कौन सी सेटिंग इस्तेमाल करनी चाहिए. आइए जानते हैं कि सर्दियों के मौसम में रेफ्रिजरेटर की सेटिंग्स क्या होनी चाहिए. इससे न सिर्फ रेफ्रिजरेटर के कंप्रेसर पर काम का  प्रेशर कम होगा, बल्कि बिजली की भी बचत होगी.

सर्दियों में रेफ्रिजरेटर की सेटिंग्स (Optimal Fridge Temperature in Winter)

सामान्य रूप से सर्दियों में  रेफ्रिजरेटर का तापमान 3°C और 4°C के बीच रखना सबसे अच्छा और सही माना जाता है. डिजिटल डिस्प्ले वाले रेफ्रिजरेटर में आप तापमान सीधे डिग्री में सेट कर सकते हैं. पुराने मॉडल के रेफ्रिजरेटर को सर्दियों में सेटिंग नंबर 2 या 3 पर चलाना चाहिए.

सर्दियों में रेफ्रिजरेटर को किस नंबर पर सेट करना चाहिए?

समानयत: हर  रेफ्रिजरेटर में 0 से 5 या 1 से 7 तक नंबर होते हैं. नंबर जितना ज्यादा होगा, ठंडक भी उतनी ही ज्यादा होगी. सर्दियों की तुलना में गर्मियों का तापमान ज्यादा होता है, तो रेफ्रिजरेटर को 4 या 5 पर चलाना बेहतर होता है. हालांकि, सर्दियों में, जब बाहर का तापमान पहले से ही कम होता है, तो इसे 2 या 3 पर सेट करना बेहतर होता है. पूरी तरह से भरे हुए रेफ्रिजरेटर के लिए ज्यादा सेटिंग (लगभग 3 या 4) की जरूरत हो सकती है.

बिजली की बचत

अपने रेफ्रिजरेटर को सही तापमान पर चलाने से आपका खाना ज्यादा समय तक ताजा रहेगा और बिजली की खपत भी कम होगी. ज्यादातर रेफ्रिजरेटर में एक डायल या डिजिटल पैनल होता है जिससे आप कूलिंग लेवल सेट कर सकते हैं. औसतन, एक स्टैंडर्ड रेफ्रिजरेटर हर दिन 1 से 2 यूनिट (kWh) बिजली इस्तेमाल करता है.

सर्दियों में रेफ्रिजरेटर का टेम्परेचर सेटिंग बदलना क्यों जरूरी है?

सर्दियों में बाहर का तापमान कम होता है, जिसका मतलब है कि रेफ्रिजरेटर का कंप्रेसर कम काम करता है. अगर आप गर्मियों वाली सेटिंग, जैसे 5 या 6 पर ही रेफ्रिजरेटर इस्तेमाल करते हैं, तो वह बहुत ज्यादा ठंडा हो जाएगा, जिससे सब्जियां जम सकती हैं या फल बहुत जल्दी खराब हो सकते हैं.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Bigg Boss 20: मेरे लिए आशीर्वाद…ब्रेकअप के बाद ऐसे बदली उदिति सिंह लाइफ; खुद करण भी नहीं कर पाए यकीन!

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…

Last Updated: September 30, 2026 10:39:19 IST

Silver Rate Today 30 Sep 2026: आज चांदी खरीदना पड़ेगा कितना महंगा? 1 किलो का भाव जानकर रह जाएंगे हैरान

Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…

Last Updated: September 30, 2026 10:11:28 IST

Delhi Gangrape Case: बस में अकेली थी लड़की…ड्राइवर ने लॉक किया दरवाजा; फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो मंजर; पूरी रात नहीं बंद हुईं चीखें

Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…

Last Updated: September 30, 2026 09:35:32 IST

Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…

Last Updated: September 30, 2026 09:29:12 IST

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST