<

WhatsApp पर अपना बैंक बैलेंस और मिनी स्टेटमेंट कैसे चेक करें?

WhatsApp Balance Check: अब बैंक बैलेंस जानने या मिनी स्टेटमेंट देखने के लिए आपको बार-बार मोबाइल बैंक ऐप लॉगिन करने की जरूरत नहीं है. बैंक के पैसों के…

WhatsApp Balance Check: अब बैंक बैलेंस जानने या मिनी स्टेटमेंट देखने के लिए आपको बार-बार मोबाइल बैंक ऐप लॉगिन करने की जरूरत नहीं है. बैंक के पैसों के लेनदेन के लिए WhatsApp पेमेंट्स यूपीआई (UPI) का इस्तेमाल करता है. NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) ने UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) विकसित किया है, जो एक राष्ट्रीय भुगतान प्रणाली है और भारत के अधिकांश प्रमुख बैंकों द्वारा मान्य है.

आपके बैंक खाते के बारे में जानने के लिए WhatsApp आपके उस फोन नंबर का इस्तेमाल करता है जो आपके बैंक खाते से सीधा जुड़ा होता है. अपने बैंक खाते की बची राशि चेक करने के लिए पहले आपको अपना बैंक खाता पेमेंट सेक्शन  में जोड़ना होता है. आप अपने खाते का बैंलेस दो तरह से चेक कर सकते हैं. पहला सेटिंग के माध्यम से और दूसरा किसी को पैसे भेजने के दौरान.

सेटिंग्स के जरिए अपने खाता का पैसा कैसे चेक करें?

  • WhatsApp खोलें
  • यदि आप एंड्रॉइड का इस्तेमाल कर रहें हैं तो More options पर क्लिक करें.
  • यदि आप iPhone का इस्तेमाल कर रहे हैं तो Settings में जाएं.
  • Payments पर क्लिक करें
  • पेमेंट मेथड के अंतर्गत अपने बैंक खाते पर क्लिक करें
  • View account balance पर क्लिक करके बची हुई शेष राशि आप चेक कर सकते हैं.
  • अपना UPI PIN दर्ज करें और शेष राशि देखें.

पैसे भेजते समय बैलेंस कैसे चेक करें

  • यदि आप किसी को पैसे भेज रहे हैं तो आप इस प्रक्रिया से बैलेंस को चेक कर सकते हैं.
  • पेमेंट नोटिफिकेशन पर क्लिक करें
  • पेमेंट विकल्प को चुनें
  • View account balance पर क्लिक करें
  • यदि आपके WhatsApp से कई खाता जुड़ा है तो अपने खाते का चुनाव करें.
  • अब अपना UPI पिन डालें.

Recent Posts

Nalanda Parking Dispute: बिहार के नालंदा में पार्किंग को लेकर खूनी खेल, पड़ोसी ने युवक को मारी गोली; मौके पर हुई मौत

Nalanda Parking Dispute: नालंदा के हरनौत में पार्किंग विवाद में 47 साल के सुनील कुमार…

Last Updated: October 21, 2026 15:43:57 IST

‘आपके संगठन का मकसद क्या है…’,आशुतोष रांका और सौरभ दास से दिल्ली HC ने ऐसा क्या कहा? CJP नेताओं को वापस लेनी पड़ी याचिका

Saurabh Das-Ashutosh Ranka: सुनवाई के दौरान सौरभ और आशुतोष के वकील अभिक चिमनी ने जब…

Last Updated: October 21, 2026 15:25:29 IST

8 साल साथ रही, फिर खूनी साजिश? उन्नाव में ‘नीले ड्रम’ जैसी वारदात, बक्से में मिली लाश से सनसनी

Unnao Murder Case: कुथ समय पहले मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड ने सबको हैरान कर…

Last Updated: October 21, 2026 15:11:16 IST

IND VS NZ Live Streaming: पहले टी20 में किसका चलेगा बल्ला? भारत-न्यूजीलैंड की भिड़ंत कल, जानें कब और कहां देखें मुकाबला

India Vs New Zealand 1st T20I Live Streaming:  हैगले ओवल की पिच एक ज़रूरी फ़ैक्टर…

Last Updated: October 21, 2026 15:07:47 IST

Ektaa Kapoor New Show: प्रीता और अनुज की नई शुरुआत! नए शोमें साथ दिखे गौरव-श्रद्धा, केमिस्ट्री ने जीता दिल

Ektaa Kapoor New Show: एकता कपूर अपने नए शो में गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या…

Last Updated: October 21, 2026 15:04:04 IST