<
Categories: खेल

Bhuvneshwar Kumar World Record: 47 महीने बाद भारतीय टीम में वापसी, सिर्फ दो गेंद और तोड़ दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड; भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास

Bhuvneshwar Kumar World Record: भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी करते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने जैसे ही न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली दो गेंद डॉट फेंकी वो वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे.

Bhuvneshwar Kumar World Record:  भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है. 5 मुकाबले के टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान में खेला जा रहा है. इस दौरे के जरिए टीम इंडिया में  भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है. भुवनेश्वर कुमार ने 1430 दिन बाद भारत के लिए गेंदबाजी की हैं. उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें टी-20 मैच के लिए प्लेइंग-11 में चुना था. हालांकि, वे बारिश के कारण गेंदबाजी नहीं कर सके.भारत के कप्तान अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गंदबाजी करने का फैसला किया था. गेंदबाजी करने उतरे भुवनेश्वर कुमार ने पहली दो गेंदों पर ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 

भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी करते ही एक खास रिकॉर्ड बनाया. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली दो डॉट बॉल फेंकते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया.भुवनेश्वर कुमार के नाम T20 इंटरनेशनल पावरप्ले में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने का रिकॉर्ड है. उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ 893 डॉट बॉल फेंकी हैं.

डॉट बॉल फेंकने में माहिर

भुवनेश्वर कुमार डॉट बॉल फेंकने में माहिर हैं. दाएं हाथ के इस गेंदबाज के नाम IPL में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने का रिकॉर्ड भी है. भुवी ने IPL में 1944 डॉट बॉल फेंकी हैं.क्राइस्टचर्च T20 भुवनेश्वर कुमार के लिए बहुत खास है. उन्होंने अपना आखिरी मैच 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, और अब वह उसी टीम के खिलाफ वापसी कर रहे हैं.

न्यूजीलैंड के कप्तान ने भुवनेश्वर को लेकर क्या कहा?

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर कहा है कि भुवी नई गेंद से उनकी टीम के लिए चुनौती साबित हो सकते हैं. सैंटनर ने टी-20 मैच से पहले कहा- ‘अगर विकेट में थोड़ी भी मदद हुई, तो वह उसका फायदा उठा लेते हैं. भारत की कुछ सपाट पिचों पर भी उन्होंने गेंद को सीम और स्विंग कराया है.’

न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने कहा कि भुवनेश्वर यहां की परिस्थितियों का आनंद लेंगे. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि भुवी को न्यूजीलैंड की परिस्थितियां पसंद आएंगी.’उन्होंने कहा, ‘भारत में इन दिनों गेंदबाज के लिए हालात काफी चुनौतीपूर्ण हैं. हमने हाल की सीरीज में 250 रन का लक्ष्य भी हासिल होते देखा है.’सैंटनर ने कहा, ‘ऐसे में कौन गेंदबाज बनना चाहेगा? लेकिन भुवनेश्वर को यहां की परिस्थितियां थोड़ी ज्यादा पसंद आ सकती हैं.’

पिछली सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड भारत से 4-1 से हारा

पांच मैचों की T20I सीरीज़ के बाद, भारत और न्यूज़ीलैंड पांच मैचों की ODI सीरीज़ खेलेंगे. इसके बाद दोनों टीमें दो टेस्ट मैच खेलेंगी.सेंटनर ने कहा, “वर्ल्ड कप से पहले भारत ने हमें सीरीज़ में 4-1 से हराया था.इसलिए हम जानते हैं कि भारत एक बेहतरीन टीम है और लंबे समय से अच्छा परफॉर्म कर रही है.”

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Viral Video: समुद्र किनारे रील बनाने में बिजी था कपल, लहरों में फंसी बच्ची को नहीं देखा! फिर फरिश्ता बनकर आया राहगीर

Viral Video: समुद्र किनारे रील बनाने में व्यस्त कपल की बच्ची लहरों में फंस गई.…

Last Updated: October 22, 2026 13:26:18 IST

IND vs NZ Playing 11: ना शिवम दुबे ना वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर ने पूरी तरह बदल दी प्लेइंग-11? देख रह जाएंगे हैरान

IND vs NZ Playing 11:भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का…

Last Updated: October 22, 2026 12:58:50 IST

IND vs NZ T20: टूटेंगे 21 बड़े रिकॉर्ड,अर्शदीप को 3 विकेट, अभिषेक को 44 रन की जरूरत; न्यूजीलैंड के खिलाफ इतिहास रच सकते हैं 8 भारतीय

IND VS NZ: मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया के आठ खास खिलाड़ियों के पास आठ बड़ी…

Last Updated: October 22, 2026 12:27:41 IST

Delhi Pollution Rules: 1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की नो एंट्री! जानें किन वाहन चालकों पर पड़ेगा असर

Delhi Vehicle Ban November 1: दिल्ली में 1 नवंबर से दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड BS-VI…

Last Updated: October 22, 2026 12:01:35 IST

Udhampur Crime: सौतेली मां पर बेटे ने डीजल छिड़ककर लगाई आग, जान बचाने के लिए भागती रही महिला; वीडियो देख कांप उठा हर शख्स

Udhampur Crime: शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए…

Last Updated: October 22, 2026 11:40:11 IST