<
Categories: खेल

मैदान पर खूनी खेल, 3 क्रिकेटरों ने कोच पर किया हमला, कंधा टूटा और सिर पर लगे 20 टांके!

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पांडिचेरी (CAP) इन दिनों काफी सुर्खियों में देखने को मिल रहा है. भ्रष्टाचार के आरोपों (Corruption Allegations) ने खिलाड़ियों के बीच आक्रोश देखने को मिला और अंडर-19 हेड कोच एस वेंकटरमन (Under-19 Coach S Venkataraman) पर हमला किया गया.

Under-19 Coach S Venkataraman: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पांडिचेरी (CAP) इन दिनों काफी सुर्खियों में नज़र आ रहा है. जहां, भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर खिलाड़ियों में जमकर आक्रोश देखने को मिला. तनाव इतना ज्यादा बढ़ गया कि जब सोमवार को CAP ट्रेनिंग फैसिलिटी के अंदर अंडर-19 हेड कोच एस वेंकटरमन पर बुरी तरह से हमला किया गया. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए खबर पढ़िए. 

आखिर क्या है पूरा मामला?

आरोप है कि तीन स्थानीय क्रिकेटर कार्तिकेयन जयसुंदरम, ए अरविंदराज और एस संतोष कुमारन ने अंडर-19 हेड कोच एस वेंकटरमन पर बुरी तरह से हमला कर दिया, जो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) के लिए टीम से बाहर किए जाने से पूरी तरह से नाराज़ थे. 

हमले में कोच गंभीर रूप से हुए घायल

इस हमले के दौरान पूर्व CAP सेक्रेटरी वेंकटरमन को गंभीर चोट आईं, जहां उनके सिर में 20 टांके लगे और कंधे में फ्रैक्चर भी हो गया. यह हमला CAP कॉम्प्लेक्स के इनडोर नेट्स के अंदर किया गया, जिसके बाद सेदारपेट पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई. तो वहीं, दूसरी तरफ सब-इंस्पेक्टर एस राजेश ने पुष्टि की कि वेंकटरमण स्थिर हैं, लेकिन हमलावर खिलाड़ी वारदात के बाद से फरार चल रहे हैं. इसके अलावा पुलिस उन हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है. 

शिकायत में क्या कुछ बोले वेंकटरमण?

उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में जानकारी देते हुए बताया कि  तीनों हमलावरों के साथ-साथ भारतीदासन पांडिचेरी क्रिकेटर्स फोरम के सेक्रेटरी जी चंद्रन पर खिलाड़ियों को भड़काने का गंभीर आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने आगे कहा कि अरविंदराज ने उन्हें पकड़ा और कार्तिकेयन ने बल्ले से उन पर हमला किया, यह कहते हुए कि चंद्रन ने उन्हें मौका तभी मिलने को कहा था जब वे वेंकटरमन को मार भी देंगे.

घटना सामने आने के बाद क्या कुछ हुआ खुलासा?

यह घटना इंडियन एक्सप्रेस की उस रिपोर्ट के एक दिन बाद सामने आई, जिसमें खुलासा हुआ था कि CAP के अंदर पुडुचेरी में जन्मे क्रिकेटरों के लिए मौके कम करने के लिए सिस्टमैटिक हेरफेर किया जा रहा था और “बाहर के खिलाड़ियों” को फर्जी कागजात का इस्तेमाल करके स्थानीय बताकर पेश किया जा रहा था. तो वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 के बाद से केवल पांच पुडुचेरी में जन्मे क्रिकेटरों ने रणजी ट्रॉफी में खेला है.

BCCI सेक्रेटरी ने मामले में गंभीरता से जांच की शुरू

BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने घटना पर जानकारी देते हुए कहा कि आरोपों की गंभीरता से जांच की जाएगी. तो वहीं, दूसरी तरफ CAP के CEO राजू मेथा ने एसोसिएशन के तरीकों का बचाव करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों ने BCCI के नियमों का पालन किया है और वे भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस रखते हैं. CAP ने मारपीट  के मामले पर किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की है. 

Darshna Deep

Recent Posts

जीजा-साली के इश्क का चढ़ा परवान, फिर हुआ कत्ल! ऐसे रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Ramgarh Zeba Parveen murder case: झारखंड के रामगढ़ जिले के रोशन नगर में 17 अक्टूबर…

Last Updated: October 28, 2026 21:19:48 IST

‘खुद करता है मेडिटेशन, दूसरों की…’ अभिषेक शर्मा की सेंचुरी पर ईशान किशन का मजेदार तंज

Ishan Kishan on Abhishek Sharma: हाल ही में हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले…

Last Updated: October 28, 2026 20:35:32 IST

India vs Zimbabwe womens ODI: वैष्णवी शर्मा के पंजे में फंसा जिम्बाब्वे, भारत ने 3-0 से जीती सीरीज

India vs Zimbabwe womens ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वडोदरा में खेले गए तीसरे…

Last Updated: October 28, 2026 20:34:22 IST

48 साल पुराना वो गाना, जिसमें रेखा ने रूमर्ड हसबैंड के साथ किया था रोमांस, किशोर-लता की आवाज ने रचा इतिहास

Evergreen Song: हिंदी सिनेमा में बहुत से ऐसे गाने हैं, जिन्हें आज भी काफी पसंद…

Last Updated: October 28, 2026 20:06:14 IST

करवा चौथ पर बुध-शुक्र की युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 4 राशियों को फायदा! चमकेगी किस्मत

Karwa Chauth par Lakshmi Narayan Rajyoga:  करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 28, 2026 19:26:22 IST

अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट में महिला का हंगामा, शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी, आत्महत्या की दी धमकी

Uproar in Almora Collectorate: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में गुरुग्राम में रहने वाली एक महिला अपने…

Last Updated: October 28, 2026 19:07:20 IST