NYT 2025 List: शाहरुख खान का नाम अब दुनिया के सबसे स्टाइलिस्ट हस्तियों की लिस्ट में शामिल हो गया है. सुपरस्टार ने हमेशा अपने लुक्स और स्टाइल से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
Shah Rukh Khan
NYT 2025 List: शाहरुख खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर भी चर्चा में छाए रहते हैं. बॉक्स ऑफिस हो या कोई और मैदान शाहरुख नंबर 1 की कुर्सी पर अपना कब्जा कर ही लेते हैं. इसी बीच उन्होंने एक और बड़ा कारनामा करके दिखा दिया है. दुनिया के सबसे मशहूर लोगों की लिस्ट में पहले ही किंग खान का नाम शामिल है. अब उन्हें ग्लोबल लेवल पर एक और बड़ा खिताब हासिल हुआ है. सुपरस्टार का नाम हॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों के साथ शामिल हो गया है. साफ शब्दों में कहें तो अब शाहरुख का नाम भी दुनिया के सबसे स्टाइलिस्ट सितारों की लिस्ट में आ गया है.
शाहरुख खान सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी पसंद किए जाते हैं. सुपरस्टार की फिल्मों का विदेश की जनता भी दिल थामकर इंतजार करती हैं. उनके लाखों चाहनेवाले हैं. ऐसे में उन्होंने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वह लोगों के दिलों में पर राज क्यों करते हैं. ग्लोबल आइकॉन शाहरुख अब मोस्ट स्टाइलिस्ट एक्टर के तौर पर भी जाने जाएंगे. मशहूर न्यूयार्क टाइम्स ने साल 2025 की दुनिया के 67 सबसे स्टाइलिश सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी कर दी है.
न्यूयॉर्क टाइम्स की इस लिस्ट में सुपरस्टार शाहरुख खान का नाम भी शामिल हैं. इस लिस्ट में इंटरनेशनल स्टार्स के नाम भी मौजूद हैं. सबरीना कारपेंटर, निकोल शेर्जिंगर, वाल्टन गागस, डोएची, विवियन विल्सन, जेनिफर लारेंस, नोआ वाइल, शाई गिलजियस अलेक्जेंडर और कोल एस्कोला जैसी हस्तियां भी शामिल हैं. इस लिस्ट में उन हस्तियों को शामिल किया जाता है, जो अपने फैशन, अपनी पर्सनल लाइफ अचीवमेंट्स के जरिए ग्लोबल लेवल पर एक अलग पहचान बनाते हैं.
शाहरुख खान जहां जाते हैं छा जाते हैं. उन्होंने इस साल मेट गाला में अपने शानदार और स्टाइलिस्ट लुक्स के चलते खूब सुर्खियां बटोरी थीं. सुपरस्टार के अनोखे अंदाज को हर कोई देखता ही रह गया था. मेट गाला में शाहरुख ने पहली बार शिरकत की थी, जहां उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. शाहरुख ने मेट गाला में इंडियन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का तैयार किया गया आउटफिट कैरी किया था.
शाहरुख के काम की बात करें तो उन्हें पिछली बार आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में देखा गया था. वहीं वह जल्द ही फिल्म ‘किंग’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे. ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और बेटी सुहाना खान भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म का फैन्स को काफी इंतजार है.
Ishan Kishan on Abhishek Sharma: हाल ही में हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले…
India vs Zimbabwe womens ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वडोदरा में खेले गए तीसरे…
Evergreen Song: हिंदी सिनेमा में बहुत से ऐसे गाने हैं, जिन्हें आज भी काफी पसंद…
Karwa Chauth par Lakshmi Narayan Rajyoga: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. ज्योतिषीय…
Uproar in Almora Collectorate: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में गुरुग्राम में रहने वाली एक महिला अपने…
Caught on Camera: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. इसमें…