<

डॉन ब्रैडमैन की बैगी कैप होगी नीलाम, भारत से जुड़ा है खास कनेक्शन; जानें शुरुआती कीमत

Donald Bradman Baggy Green Cap: सर डॉन ब्रैडमैन की बैगी ग्रीन टेस्ट कैप की अगले महीने नीलामी की जाएगी. यह कैप ऐतिहासिक रूप से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है. जानें कब-कहां होगी इसकी नीलामी...

Bradman Cap Auction: ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डोनाल्ड ब्रैडमैन की पहनी हुई एक दुर्लभ बैगी ग्रीन कैप की नीलामी की जाएगी. यह टेस्ट कैप डॉन ब्रैडमैन ने साल 1947/48 में भारत के खिलाफ एक सीरीज के दौरान पहनी थी. अगले महीने इस कैप को नीलाम किया जाएगा. डॉन ब्रैडमैन का यह कैप ऐतिहासिक रूप से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है. ब्रैडमैन ने यह कैप भारतीय ऑलराउंडर श्रीरंगा वासुदेव सोहोनी को उस सीरीज के दौरान उपहार में दिया था, जो देश की आजादी के बाद भारत का पहला विदेशी दौरा था. ब्रैडमैन की इस कैप को पिछले कई दशकों से सार्वजनिक नहीं किया गया है. इसके अलावा पहले कभी भी इस कैप को बिक्री के लिए भी डिस्प्ले नहीं किया गया है.

इस ऐतिहासिक कैप को ऑस्ट्रेलिया की लॉयड्स ऑक्शन में बिक्री के लिए रखी जाएगा, जिसकी शुरुआती कीमत 1 डॉलर से शुरू होगी. 1 ऑस्ट्रेलियन डॉलर की कीमत भारतीय रुपयों में 60 रुपये होती है. यह नीलामी 26 जनवरी को बंद हो जाएगी. नीलामीकर्ताओं को उम्मीद है कि इस कैप की दुर्लभता और ऐतिहासिक महत्व की वजह से दुनिया के कई संग्राहक और संस्थान इसमें रुचि ले सकते हैं. ऐसे में इसकी कीमत एक मिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है.

75 सालों से एक परिवार के पास रही कैप

ऑस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस (AAP) के अनुसार, यह कैप पिछले 75 से ज्यादा सालों से लगातार एक परिवार के पास ही रही है. लॉयड्स ऑक्शंस के ली हेम्स ने कहा, ‘यह क्रिकेट इतिहास का एक असली टुकड़ा है, जिसे सर डोनाल्ड ब्रैडमैन ने खुद गिफ्ट किया था.’ 75 सालों तक लगातार एक ही परिवार ने इसे संभालकर रखा. उन्होंने कहा कि ‘द डॉन’ से सीधे जुड़ाव के कारण यह ब्रैडमैन से जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है, जो नीलामी में आ रही है.
ब्रैडमैन के जमाने के टेस्ट क्रिकेटर एक ही कैप को हर सीरीज में नहीं पहनते थे. उस समय हर टेस्ट सीरीज के लिए अलग बैगी ग्रीन कैप पहनी जाती थी. यह कैप को सार्वजनिक नीलामी के लिए पेश किया जाएगा, जिसमें प्राइवेट कलेक्टर, म्यूजियम, संस्थान और फैंस इंटरनेशनल लेवल पर दिलचस्पी दिखाएंगे.

शेन वॉर्न के कैप की हुई थी नीलामी

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न की कैप की नीलामी हुई थी. शेन वॉर्न के पास नीलामी में बेची गई बैगी ग्रीन कैप का रिकॉर्ड प्राइस है. उनकी कैप को साल 2019-20 की जंगल की आग में इमरजेंसी सेवाओं की मदद के लिए कॉमनवेल्थ बैंक को 1,007,500 डॉलर में बेची गई थी. हालांकि शेन वॉर्न ने सिर्फ एक ही कैप पहनी थी. अब ये देखना है कि क्या डॉन ब्रैडमैन की कैप यह रिकॉर्ड तोड़ पाएगी.

डॉन ब्रैडमैन का क्रिकेट करियर

सर डॉन ब्रैडमैन का जन्म 27 अगस्त, 1908 को न्यू साउथ वेल्स में हुआ था. 92 साल की उम्र में 25 फरवरी, 2001 को एडिलेड में इस महान क्रिकेटर का निधन हो गया. सर ब्रैडमैन ने नवंबर, 1928 में ब्रिस्बेन टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने 52 टेस्ट की 80 पारियों में 99.94 के शानदार औसत से 6,996 रन बनाए हैं. इसमें 29 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं. सर डॉन ब्रैडमैन ने साल 1948 में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था. साल 1947/48 की सीरीज में भी डॉन ब्रैडमैन ने अपना दबदबा दिखाया था. उस टेस्ट सीरीज में ब्रैडमैन ने 6 पारियों में 178.75 के औसत से 715 रन बनाए, जिनमें 3 शतक और एक दोहरा शतक शामिल था. ऑस्ट्रेलिया ने वह सीरीज 4-0 से जीती थी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Dhanashree Verma viral Pic: मिस्ट्री मैन की बाहों में दिखीं धनश्री? चहल को भूल किया Move On; वायरल तस्वीर पर उठ रहे सवाल

Dhanashree Verma Viral photo controversy: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लोग धनश्री वर्मा की…

Last Updated: October 23, 2026 13:07:37 IST

440 Crore Fantasy Bra: क्या आपने देखी ये 440 करोड़ वाली ब्रा? जिसमे जड़े हैं 4410 हीरे; घर, गाड़ी और बंगला सब रखना पड़ेगा गिरवी

440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…

Last Updated: October 23, 2026 12:14:38 IST

‘दंगा, इफ्तार और बिरयानी…’, अखिलेश यादव के खिलाफ किसने लगवाई 15 जिलों में पोस्टर? नारे देख खुद सपा के नेता भी हैरान

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…

Last Updated: October 23, 2026 12:08:09 IST

IND VS NZ T20: दूसरे मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका, ईशान किशन बाहर; अब ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

India vs New Zealand T20: बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के…

Last Updated: October 23, 2026 11:25:48 IST

Silver Rate Today: चांदी के दाम धड़ाम! 1 किलो का रेट देखकर चौंक जाएंगे, जानें ताजा कीमत

Silver Rate Today 23 Oct 2026: चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज…

Last Updated: October 23, 2026 13:14:13 IST

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाहाकार! 24 अक्टूबर को बारिश दिलाएगी राहत?

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…

Last Updated: October 23, 2026 11:50:07 IST