January Weather Forecast: भारत में जनवरी का मौसम सर्दियों भरा रहता है. हालांकि, जनवरी में भारत घूमने का अच्छा समय होता है क्योंकि दिन धूप वाले और सुहावने होते हैं और रातें काफी ठंडी होती हैं.
January Weather Forecast
January Weather Forecast: भारत में जनवरी का मौसम सर्दियों भरा रहता है. हालांकि, जनवरी में भारत घूमने का अच्छा समय होता है क्योंकि दिन धूप वाले और सुहावने होते हैं और रातें काफी ठंडी होती हैं. दिल्ली के आसपास उत्तर में औसत तापमान लगभग 18°C (64°F) होता है और औसत मासिक बारिश सिर्फ 10 mm (0 इंच) होती है. साल खत्म होते-होते ठंड अपने तेवर दिखाने लगी है. दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में कोहरा ने दस्तक दे दी है.मौसम विभान ने भी तेज ठंड और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया.
सड़क की विजिविलिटी कम होने से आवागमन भी प्रभावित हो सकता है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इन दिनों ठंड में वृध्दि होती रहेगी लेकिन फिलहाल, शीतलहर से राहत मिलेगी. IMD के मुताबिक 29 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी 2026 तक यूपी, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कोहरा घना रहने की उम्मीद है. सुबह-शाम रोड पर विजिविलिटी कम रहने से सड़क हादसों पर भी चिंता जाहिर की और लोगों को सतर्क किया. यूपी के कई इलाकों में कोहरे के साथ ठंड बढ़ने के आसार हैं. तापमान में बढ़ोत्तरी तो रहेगी लेकिन सर्दी का अहसास तो बना रहेगा.
पश्चिमी हिमालय इलाके में पढ़ने वाले जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जनवरी का मौसम ठिठुरन वाला रहने वाला है.ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. कुल मिलाकर कहा जाए तो हाड़ कंपाने वाली ठंड का एहसास होने वाला है. हिमालय के आसपास पढ़ने वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, इससे सैलानियों का जमावड़ा भी देखने को मिल सकता है.
पूर्वोत्तर भारत में घना कोहरा सर्दियों भर रह सकता है. मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, असम और ओडिशा में कोहरे से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो सकता है.वहीं, बिहार में ठंड की मार जनवरी के आखिरी तक कुछ कम होने के आसार हैं. एक जनवरी को शीतलहर जैसी कंडीशन बनने की संभावना है.
वहीं, मध्य भारत की बात करें तो ठंड का प्रकोप यहां पर भी दिखने वाला है. दक्षिण भारत में ठंड कुछ कम रहेगी और मौसम सामान्य बना रहेगा. ठंडा मौसम स्मारकों और किलों जैसी बाहरी जगहों पर घूमने के लिए एकदम सही है. जनवरी में उत्तर भारत के कई राज्यों में त्योहार भी होते हैं. दक्षिण भारत में मौसम उत्तरी शहरों की तुलना में ज़्यादा गर्म रहता है. गर्म और धूप वाली सर्दियों की छुट्टियों के लिए दक्षिण भारत घूमने के लिए जनवरी सबसे अच्छे महीनों में से एक हो सकता है. घूमने के लिए कोच्चि, गोवा और वर्कला बीच जैसे इलाके काफी बिज़ी हो जाते हैं. दिन में तापमान लगभग 25°C (77°F) रहता है और खूब धूप निकलती है. अगर आप बर्फीले भारत का अनुभव करना चाहते हैं, तो हिमालय की तलहटी एक बेहतरीन जगह है.
Dhanashree Verma Viral photo controversy: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लोग धनश्री वर्मा की…
440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…
Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…
India vs New Zealand T20: बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के…
Silver Rate Today 23 Oct 2026: चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज…
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…